क्या कप्तानी को लेकर विराट और रोहित के बीच था मतभेद, चेतन शर्मा के खुलासे के बाद मचा हड़कंप
क्या कप्तानी को लेकर विराट और रोहित के बीच था मतभेद, चेतन शर्मा के खुलासे के बाद मचा हड़कंप

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली दोनों ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। लेकिन दोनों के बीच अक्सर आपस में विवाद की खबरें आती रहती हैं। कहा जाता है कि यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। हालांकि भारतीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दों में से एक है। जो विराट कोहली को कप्तानी से हटाया गया था तो रोहित शर्मा को कप्तानी मिली जिसके बाद से यह हवा और ज्यादा तेज हो गई ।

Read More : IND VS AUS : “खुशी है कि मैं टीम के लिए प्रदर्शन कर सका” टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद ख़ुशी से गदगद हुए रोहित शर्मा, कहीं ये बड़ी बात

क्या सच में विराट और रोहित के बीच है विवाद

दरअसल चयन समिति के चेयरमैन चेतन शर्मा ने ज़ी न्यूज़ के खुफिया कैमरे के सामने सवाल का जवाब दिया कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित के बीच कोई विवाद है। चेतन शर्मा ने बयान देते हुए कहा क- “जब दो बड़े नेता होते हैं तो दोनों में इगो का टकराव होता है टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच इगो का टकराव होता था।

चेतन शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

चयन समिति के चेयरमैन चेतन शर्मा ने मीडिया के खुफिया कैमरे के सामने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि- कोहली और रोहित शर्मा के बीच किसी भी तरीके का कोई मतभेद विवाद नहीं है। यह दोनों मैदान पर एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। लेकिन कई बार इन दोनों खिलाड़ियों के बीच का टकराव देखने को मिलता है। बता दें कि कई बार मीडिया में ऐसी बातें आई हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कप्तानी को लेकर जबरदस्त विवाद है। जो कि पूरी तरीके से गलत है।

भारतीय टीम के पूर्व कोच ने भी किया खुलासा

चेतन शर्मा से पहले टीम इंडिया के पूर्व कोच और श्रीधर ने अपनी किताब में रोहित शर्मा विराट कोहली के विवाद का जिक्र किया था। जिसमें बताया गया था कि दोनों विवाद को खत्म भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने किया इसके बाद से टीम इंडिया में कुछ माहौल हुआ था उन्होंने यह विवाद साल 2019 वर्ल्ड कप के बाद का बताया था।

Read More : “जब विराट कप्तान थे, तब मैंने एक बात पर ध्यान दिया था…..” कप्तान रोहित शर्मा ने मुकाबले के बाद विराट कोहली को लेकर कही ये बड़ी बात