“मुझे और KISS कर सकते हो?” पंत की EX गर्लफ्रेंड ने कह डाली ये अजीबोगरीब बात, सुनकर रह गए सब हक्के-बक्के
By Manika Paliwal On December 11th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

काफी लंबे समय से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जा चुका है । इतना ही नहीं दोनों के बीच कई बार पब्लिकली कैटफाइट भी देखी गई है। जहां पर उर्वशी रौतेला ने पंत को छोटू भैया कहा था वही ऋषभ पंत ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसका पलट कर जवाब दिया । लेकिन एक बार फिर से उर्वशी और पंत सुर्खियों में आ गए हैं। तो आखिर क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
Readf More : भारतीय टीम के पास मौजूद हैं छक्कों के साथ बात करने वाला बेहतरीन फिनिशर, लेकिन सिलेक्टर्स नहीं दे रहे हैं मौका
सोशल मीडिया पर छाई अभिनेत्री
हाल ही में उर्वशी रौतेला की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें वह गोल्डन कलर की ड्रेस में दिखाई दी थी। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ एक ख़ास कैप्शन भी दिया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि-“क्या आप मुझे और किस कर सकते हैं हम कितने जवान हैं हमारे पास होने के लिए कुछ भी नहीं है” दरअसल आपको बता दें कि उर्वशी के द्वारा लिखी गई कैप्शन में यह लाइन उनके इंग्लिश गाने के शब्द है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दिखाई देंगे पंत
ऋषभ पंत काफी लंबे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। इसी वजह से खिलाड़ी की काफी ज्यादा आलोचना भी हुई थी जिसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाते हुए खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर करने का फैसला किया था। लेकिन अब वही टेस्ट सीरीज मैच खिलाड़ी को भारतीय टीम में जगह दी गई है और बांग्लादेश के खिलाफ यह खिलाड़ी अब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
Read More : नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम में होंगे कई बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकता है भारत