UPW vs RCB : मुंबई के इस स्टेडियम में खेला जाएगा यूपी और आरसीबी के बीच अगला मुकाबला, इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट
By Manika Paliwal On March 15th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

UPW vs RCB : महिला प्रीमियर लीग में बुधवार को यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकेडमी मुंबई में होगी एक तरफ यूपी वॉरियर्स की कमान एलिसा हिली के हाथों में होगी। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी को स्मृति मंधाना संभालती हुई नजर आएंगी। इस मुकाबले में क्या होगी दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन चलिए बताते हैं।
कहां कैसा देख सकते है लाइव टेलीकास्ट
मुकाबले का लाइव प्रसारण टेलीकास्ट वायकॉम 18 स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। जैसे स्पोर्ट्स स्टार, स्टार स्पोर्ट्स एचडी और स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वही मोबाइल पर जिओ सिनेमा एप पर आप इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट, रेणुका ठाकुर सिंह
यूपी वारियर्स: एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्रा, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़