DC VS RCB : विमंस प्रीमियर लीग में लगातार मुकाबला हारने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान, बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

By Manika Paliwal On March 14th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MI VS RCB : मुकाबला हारने के बाद लीग से बाहर हुई आरसीबी, स्मृति मंधाना ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

DC VS RCB : आज महिला प्रीमियर लीग का 11 मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और बेंगलुरु के बीच खेला गया यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर दिल्ली को 150 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके बाद स्कोर का पीछा करने मैदान पर उतरी दिल्ली की टीम में बहुत ही आसानी से इस लक्ष्य को हासिल किया। इसी के साथ दिल्ली ने इस लीग में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है।

Read More : RCB W VS MI W: लीग का दूसरा मुकाबला हारने के बाद बौखलाई स्मृति, मैच प्रेजेंटेशन में कह डाली ये बड़ी बात

आरसीबी की कप्तान का बयान

मुकाबला खत्म होने के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधना ने इस मैच पर प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहा कि,

“हमारे गेंदबाजों द्वारा इसे 20वें ओवर तक ले जाने का वास्तव में अच्छा प्रयास। निश्चित तौर पर काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बहुत सी चीजों पर काम करना बाकी है। साझेदारी हमें खेल में लाई, दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल हमें एक बचाव योग्य कुल तक पहुँचाने के लिए किया।”

मेरी बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि,

मेरी बल्लेबाजी सहित शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले 14 ओवरों ने वास्तव में हमें चोट पहुंचाई, यहां तक ​​कि 10-15 रन और मदद कर देते। टूर्नामेंट के अंतिम चरण में विकेट धीमे होते जा रहे हैं। यहां तक ​​कि आखिरी गेम में भी स्पिनरों ने गेंद को टर्न कराया और पेस-ऑफ और धीमी गेंदें काम कर रही थीं।

आरसीबी की ख़राब शुरुवात

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नई दिल्ली कैपिटल के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए बेंगलुरु के लिए जहां एलिस पैरी ने 52 गेंदों पर 67 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं इसके अलावा रिचा घोष ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाए इन दोनों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।

हालांकि बेंगलुरु ने काफ़ी ख़राब शुरुआत की थी कप्तान स्मृति मंधाना एक बार फिर से फेल साबित हुई 15 गेंदों में 8 रन बनाकर स्मृति ने अपना विकेट गंवा दिया तो वही सोफी ने 19 गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर उतरी हीथर ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाने का काम किया। वही बात अगर दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी की करें तो शिखा ने तीन विकेट और नॉरिस ने एक विकेट लिया।

Read More : RCB vs UPW : 10 मार्च को आरसीबी से होगी यूपी वारियर्स की टक्कर, जानिए मैच से जुड़ी जरुरी अपडेट