UP-W vs GG-W: कब, कहां खेला जाएगा दोनों टीम के बीच ये मुकाबला जानिए मैच से जुडी हर छोटी बड़ी डिटेल
By Manika Paliwal On March 20th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

UP VS GG: महिला प्रीमियर लीग अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। इस लीग का 17 वां मुकाबला गुजरात और यूपी वॉरियर्स के बीच में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत 20 मार्च यानी कि सोमवार के दिन मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में देखने को मिलेगी। जहां गुजरात की कप्तान स्नेह राणा जीतने की पूरी कोशिश करती हुई दिखाई देंगी तो वहीं यूपी की कमान एलिसा हीली के हाथ मे है। क्या होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन चलिए जानते हैं।
Read More : UP VS MI : लीग में लगातार चौथी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय
मैच डिटेल्स
यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात लायंस के बीच यह मुकाबला 20 मार्च यानी कि सोमवार से दिन मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस की प्रक्रिया 3:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
UPW: किरण नवगिरे, एलिसा हीली, देविका वैद्य, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, ग्रेस हैरिस, राजेश्वरी गायकवाड़, सोफी एक्लेस्टोन, शबनीम इस्माइल