UP VS DC : दिल्ली कैपिटल्स ने UP को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश, 17.5 ओवर में खत्म कर दिया मुकाबला

By Manika Paliwal On March 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

UP VS DC : दिल्ली कैपिटल्स ने UP को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में किया प्रवेश, 17.5 ओवर में खत्म कर दिया मुकाबला

UP VS DC महिला प्रीमियर लीग का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच में खेला गया। दोनों टीमें दिन मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने आई थी। दिल्ली के कप्तान मेग लैनिंग किसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो यूपी वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना पाए । जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दिल्ली की टीम ने बहुत ही आसानी से उसको हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत अपने नाम की।

Read More : RCB VS MI : लीग के आखिरी मुकाबले में हारी आरसीबी, मुंबई इंडियंस ने जीतकर हासिल किए 2 अंक

138 रन बनाकर सिमटी यूपी

यूपी ने दिल्ली कैपिटल्स को 139 रनों का लक्ष्य दिया। उसने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। यूपी के लिए ताहिला ने तूफानी पारी खेली उन्होंने 32 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं टीम के लिए मैकग्रा ने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के भी लगाए। इसके अलावा एलिसा हिली ने 36 रन श्वेता सहरावत ने 19 रन सिमरन चेक ने 11 रन बनाए।

दीप्ति शर्मा ने तीन और किरण ने 2 रन बनाए वहीं अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे। अंजलि 3 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से एसपी ने तीन विकेट लिए जबकि राधा ने दो और जोनासेन को एक सफलता हासिल हुई।

दिल्ली ने जीता मुकाबला

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही टीम के कप्तान मेग लैनिंग ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए तो वही शेफाली वर्मा ने 16 गेंदों पर 21 रन बनाने का काम किया टीम के लिए जेमिमा ने 3 गेंदों पर 3 रन बनाए तो वही मेरिजान केप ने 34 रन बनाए टीम के लिए एलिस कैप्सी ने 34 रन बनाएं हैं।

Read More : DEL VS MI : हरमनप्रीत कौर की टीम के आगे फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स,मुंबई ने DC को 8 विकेट से हराकर लीग में दर्ज की तीसरी बड़ी जीत