अगले साल केएल राहुल के साथ इस भारतीय खिलाड़ी का बजेगा बाजा, गर्लफ्रेंड ने की पुष्टि

By Manika Paliwal On December 18th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs SL: टीम इंडिया श्री लंका के खिलाफ तीसरे मुकाबले से पहले लगा बड़ा झटका, देर रात बिगड़ी तबीयत, वापस लौटे घर

क्रिकेट की लगातार सीरीज के साथ ही समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। भारत में हर रोज न जाने कितने सारे लोग शादी के बंधन में बंध रहे हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की करें तो जहां केएल राहुल अगले महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तो वहीं उनके बाद टीम के एक और स्टार खिलाड़ी का बैंड बाजा बजने की तैयारी हो चुकी है। तो आखिर कौन है यह खिलाड़ी चलिए आपको बताते है।

Read More : IPL 2023 Released Retained Players: दिल्ली कैपिटल्स ने दिखाया शार्दुल ठाकुर को बाहर का रास्ता, राजस्थान में बरकरार है संजू सैमसन का जलवा

साल 2023 में बजेगी शार्दुल ठाकुर की शहनाई

केएल राहुल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर की भी शादी होने वाली है। दरअसल यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि उनकी मंगेतर ने इस बात का खुलासा किया है कि शार्दुल और मिताली की शादी फरवरी के महीने में होगी।

खिलाड़ी की मंगेतर ने दी जानकारी

शार्दुल ठाकुर की मंगेतर मिताली पारूलकर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि

“मैं शादी के लिए बेहद उत्साहित हूं। हमारी शादी का प्री-वेडिंग फेस्टिवल 25 फरवरी से शुरू होगा। उनका (शार्दुल) शेड्यूल व्यस्त है और वह 24 फरवरी तक खेल रहे हैं और इसीलिए वह 25 फरवरी तक ही जुड़ पाएंगे। इसलिए मैंनें शादी को लेकर सारा कार्यभार संभाल लिया है। हम शादी में लगभग 200 से 250 मेहमानों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। यह बहुत व्यस्त होने वाला है।”

पेशे से एंटरप्रेन्योर है मिताली

मिताली पारुलकर एक एंटरप्रेन्योर है और वह मुंबई में ऑल द बेस्ट नाम के एक टाटा कंपनी को ऑन कर रही है। जो ग्राहकों के लिए बेकरी का सामान उपलब्ध कराती है बता दें कि शार्दुल ठाकुर की अगर बात करें तो भारतीय टीम के साथ बस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं और इसके बाद भारत को श्रीलंका के साथ ही सीरीज खेलनी है जिसका शार्दुल ठाकुर हिस्सा है।

Read More : जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी की टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुई एंट्री, सिराज-शार्दुल भी होंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना