जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी की टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुई एंट्री, सिराज-शार्दुल भी होंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
By Manika Paliwal On October 14th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

मोहम्मद शमी को T20 वर्ल्ड कप में जगह मिल गई है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में अपनी जगह को पक्का किया है। आपको बता दें कि जहां जसप्रीत बुमराह बैक चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। तो वही शमी ने पिछले दिनों से मैं अपना फिटनेस टेस्ट पास किया है वह बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना भी हो गए थे।
वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे और भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। हालांकि शमी T20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा है और टीम इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही है जानकारी आपको बता दें कि टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है।
Read More : T20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद शमी ने बनाई ये खास रील, प्यार न करने की दी हिदायत
मोहम्मद शमी ने जसप्रीत बुमराह को किया रिप्लेस
जानकारी के लिए आपको बताए थे कि बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति में सचिव शाह ने बताया है कि सिलेक्शन कमिटी ने मोहम्मद शमी को बुमराह की जगह टीम में जगह दी है। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और वह मैच से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे इसके अलावा मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर को बैकअप खिलाड़ियों के तौर पर टीम में जोड़ा गया है और दोनों ही तेज गेंदबाज जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।
मोहम्मद शमी खेलेंगे दो वार्म अप मैच
जानकारी कि आपको बता दें कि शमी ने पिछले 3 महीने से एक भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में वह सबसे पहले दो वार्म अप मैच खेलेंगे टीम को पहले वार्म अप मैच जहां 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। तो वहीं 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है भारतीय टीम ने पिछले दिनों वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ भी दो वार्म अप मैच खेले थे। जिसमें से एक में टीम इंडिया को जीत मिली थी जबकि एक में टीम इंडिया हार गई थी हालांकि कई बड़े खिलाड़ी अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुए हैं।
एक नजर T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया पर
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), दीपक हुडा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, 2 विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, 2 ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, 2 स्पिन गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, 4 तेज गेंदबाज: मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह