IND vs SA: एयरपोर्ट पर हुआ टीम इंडिया का जोरदार स्वागत, विराट को देख चिल्लाए फैंस हुआ डांस और केक भी काटा गया
By Manika Paliwal On October 1st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया तिरुवंतपुरम से जीत के बाद अब दूसरे मैच के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत भी किया गया। टीम होटल में कलाकार पारंपरिक डांस भी करती नजर आई। इतना ही नहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर वहां के फैंस भी खुशी से झूम उठे।
Read More : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पीठ की चोट के कारण बुमराह हो गए टीम से बाहर
गुवाहाटी में होगा T20 सीरीज का दूसरा मैच
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। रविवार 2 अक्टूबर को बारसापारा स्टेडियम में यह मुकाबला होगा टीम इंडिया ने पहला मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया था। अब उनकी नजरें सीरीज में अपनी बढ़त को आगे करने पर है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली तीन मैचों सीरीज को अपने नाम किया था।
गुवाहाटी में हुआ खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
Thiruvananthapuram ✅
Hello Guwahati 👋#TeamIndia | #INDvSA | @mastercardindia pic.twitter.com/QQU2cdVxF5
— BCCI (@BCCI) September 30, 2022
टीम इंडिया के खिलाड़ी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और वहां पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। बीसीसीआई ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो को शेयर किया है। जिसकी शुरुआत में दीपक चाहर और अर्शदीप केक काटते हुए नजर आ रहे हैं फिर वही पर को राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद है और बाकी खिलाड़ियों का भी एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। विराट कोहली को देखकर फैंस काफी हल्ला मचाने लगे वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चहल अक्षर पटेल के अलावा सभी खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।
बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज खेलते हुए आएंगे नजर
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। बुमराह को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मैदान में वापसी की थी और टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनके खेलने की उम्मीद पर लगातार संशय बरकरार है।
Read More : टीम इंडिया के लिए केएल राहुल के लिए लगाया धीमा अर्धशतक, अपने नाम पर दर्ज कराया ये शर्मनाक रिकॉर्ड