Prithvi Shaw: कैमरे में हुई कैद हुई पृथ्वी की शर्मनाक हरकत, सपना गिल केस में ये वीडियो उठाएगा राज से पर्दा
By Manika Paliwal On February 26th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फलुएंसर सपना गिल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में पृथ्वी शॉ का झगड़ा सपना गिल के साथ हुआ इस घटना के बाद सपना को गिरफ्तार कर लिया गया था। तो वहीं जमानत पर बाहर आने के बाद सपना ने पृथ्वी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है पृथ्वी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Read More : क्या टी20 वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया ? भारतीय टीम ने की ये बड़ी गलती
सपना के वकील ने किया यह बड़ा दावा
दरअसल बता दें कि सपना के वकील ने दावा किया है कि उनके पास एक ऐसा वीडियो है। जिससे पृथ्वी एक्सपोज हो जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सपना के वकील ने बताया है कि सपना गिल के पास एक ऐसा वीडियो है। जिससे वह अभी बाहर देना नहीं चाहती। मैंने भी उनको बोला है कि अभी बाहर मत कीजिएगा।
उस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पृथ्वी शॉ शोभित का फोन लेकर खींच रहा है और फेक रहा है। यह वीडियो बाहर आ जाएगा तो पृथ्वी की काफी सारी चीजें एक्सपोज हो जाएंगी। बतौर वकील भी सपना ने मुझे अब तक यह वीडियो नहीं दिया है। जबकि मैंने इस वीडियो को साफ तौर से देखा है कि किस तरीके से पृथ्वी बदतमीजी कर रहे हैं।
पृथ्वी पर लगाए कई गंभीर आरोप
मैंने कोई सेल्फी के लिए नहीं कहा हम लोग मस्ती कर रहे थे। मेरा दोस्त वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। तभी मैंने देखा वो लोग हमारे दोस्त को पीटने लगे मेरा दोस्त सबूत दिखाने के लिए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था । मैंने मेरे दोस्त को बचाया। मगर इससे के बाद वह लोग मुझे बेसबॉल से पीटने लगे एक या दो लोगों ने मुझे पीटा और मेरे प्राइवेट पार्ट को छुआ यहां तक कि उन्होंने मुझे थप्पड़ भी मारे।
खिलाड़ी के खिलाफ दर्ज हुई है एफआईआर
बता दें कि सपना ने पृथ्वी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है पृथ्वी के अलावा आशीष सुरेंद्र यादव बृजेश और अन्य लोगों पर भी केस दर्ज करवाया गया है। वकील अली कौशिक देशमुख के मुताबिक सपना ने आईपीसी धारा 34, 120B, 144, 146, 148, 149, 323, 324, 351, 354, 509 के अंतर्गत पृथ्वी पर केस दर्ज कराए हैं।