IND vs SA: इंदौर टी20 के दौरान अपने साथी खिलाड़ी सिराज पर भड़के दीपक चाहर, कहे डाले अपशब्द

By Manika Paliwal On October 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs SA: इंदौर टी20 के दौरान अपने साथी खिलाड़ी सिराज पर भड़के दीपक चाहर, कहे डाले अपशब्द

टीम इंडिया के पेसर दीपक चाहर वैसे तो मैदान का काफी चुलबुले और मजाकिया अंदाज में नजर आते हैं। लेकिन इंदौर में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच में खिलाड़ी को काफी गुस्से में देखा गया। जी हां आपको बता दें कि यह खिलाड़ी गुस्से के दौरान अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज पर काफी भड़क रहे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More : दूसरे टी20 से पहले गुवाहाटी में जमकर पसीना बहाते हुए दिखाई दिए टीम इंडिया के खिलाड़ी, द्रविड़ के साथ खास ट्रेनिंग लेते हुए दिखाई दिए कोहली

भारत ने जीती सीरीज

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और सीरियस के आखरी T20 मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से करारी हार दी है। लेकिन सिर्फ भारतीय टीम ने अपने नाम की है इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 227 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था। जिसके बाद मैदान में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया मैच 178 रनों पर ही सिमट कर रह गई। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार दूसरी T20 सीरीज अपने नाम की है इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को भी 2-1 से हराया था।

मैदान में मोहम्मद सिराज पर भड़के दीपक चाहर

deepak chahar
deepak chahar

दरअसल दीपक के पारी के आखिरी ओवर में मेहमान टीम ने 24 रन बनाए। ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी गलती कर दी। वह डीप स्क्वायर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। डेविड मिलर ने चाहर की गेंद पर इसी तरह शॉट लगाया लेकिन सिराज कैच लपक ने के दौरान गलती कर बैठे उनका पाव बाउंड्री लाइन से छू गया। जिससे मिलर को पूरे 6 रन मिल गए। जिसके बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज दीपक दोनों ही काफी नाराज दिखे चाहत ने तो गुस्से में मोहम्मद सिराज को सरेआम अपशब्द भी कहे डाले।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही दीपक ने दिखाया अपना दम

वैसे तो दीपक गेंदबाजी में काफी महंगे साबित हुए। लेकिन उन्होंने चार ओवर में 48 रन के नुकसान पर महज एक विकेट लिया उन्होंने अपने बल्ले से योगदान भी दिया है। दीपक ने 17 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए 31 रन अपने नाम किए। वहीं दिनेश कार्तिक ने 21 गेंदों पर 46 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे हालांकि इस दौरान पंत ने अपने 14 गेंदों में 27 रन बनाए और 3 चौके और दो छक्के भी लगाए हैं।

Read More : किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं टीम इंडिया के पीयूष चावला की लवस्टोरी, अपनी पड़ोसन से ही प्यार कर बैठा था ये खिलाड़ी