किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं टीम इंडिया के पीयूष चावला की लवस्टोरी, अपनी पड़ोसन से ही प्यार कर बैठा था ये खिलाड़ी

By Manika Paliwal On October 3rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं टीम इंडिया के पीयूष चावला की लवस्टोरी, अपनी पड़ोसन से ही प्यार कर बैठा था ये खिलाड़ी

टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों की तरह लेग स्पिनर पीयूष चावला की पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा दिलचस्प हैं। आपको बता दें कि वैसे तो क्रिकेट के इस खिलाड़ी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं किस खिलाड़ी की लव स्टोरी भी कितनी ज्यादा दिलचस्प है अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं खिलाड़ी की लव स्टोरी के बारे में।

दरअसल टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज वह अपने पड़ोस में रहने वाली अनुभूति चौधरी से बचपन में ही प्यार हो गया था। घर आसपास होने की वजह से उनके घर वह अक्सर जाया करते थे यहीं से धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

Read More : टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी! गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुए जसप्रीत बुमराह

piyush chawala
piyush chawala

24 दिसंबर 1988 को उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाले पीयूष चावला ने 29 नवंबर साल 2013 को अनुभूति चौधरी के साथ शादी की थी और मुरादाबाद में यह दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे।

अनुभूति एमबीए ग्रैजुएट है और शादी के वक्त एक कंपनी में बतौर एचआर काम कर रही थी। पीयूष चावला और अनुभूति ने एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया जिसके बाद उन्होंने साल 2013 में जुलाई के महीने में सगाई कर ली थी।

दिन दोनों ने शादी के 4 साल बाद पीयूष और अनुभूति चौधरी के घर 25 मार्च साल 2017 को एक बेटे का जन्म हुआ. जिसका नाम इन्होंने आद्विक रखा। पीयूष अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी पत्नी के साथ फोटोस को शेयर करते रहते हैं। बात इस खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की करें तो आपको बता दें कि भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ी ने डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट में 725 वनडे में 32 और 60 T20 में 4 विकेट अपने नाम किए हैं वह इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 में खेला था।

Read More : 19वां ओवर टीम इंडिया के लिए बना बड़ा सिर दर्द, भुवनेश्वर-बुमराह के बाद अब अर्शदीप भी नहीं आए काम