कोहली की कप्तानी में ख़त्म हुआ टीम इंडिया के इन 2 दिग्गजों का करियर, संन्यास लेकर हुए टीम से बाहर
कोहली की कप्तानी में ख़त्म हुआ टीम इंडिया के इन दिग्गजों का करियर, संन्यास लेकर हुए टीम से बाहर

क्रिकेट का मैदान एक ऐसा मैदान है। जहां पर कई सारे खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं। जब धोनी टीम इंडिया के कप्तान हुआ करते थे तो कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जिनके बिना धोनी कभी भी कोई भी मैच नहीं खेलते थे। हालांकि जब धोनी के बाद विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया तो कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें कोहली ने अपनी टीम में जगह दी और कई सारे खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाला।

हालांकि विराट की कप्तानी के बाद रोहित शर्मा ने कप्तानी संभाली और टीम में कई सारे खिलाड़ियों को शामिल किया। लेकिन विराट एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने टीम में फिटनेस कल्चर को शुरू किया और टीम के कई खिलाड़ियों की फिटनेस में सुधार भी लाए। लेकिन विराट की कप्तानी में टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी रहे हैं जिनका करियर खत्म हो गया है।

Read More: 4 बल्लेबाज जो अपने क्रिकेट करियर में निभा चुके है विकेटकीपर की भूमिका, नाम जानकार दंग रह जाएंगे आप

युवराज सिंह

yuvraj singh
yuvraj singh

युवराज सिंह ने भारत को 2007 T20 वर्ल्ड कप बोर्ड 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में एक बड़ा योगदान दिया था। युवराज सिंह ने वैसे तो सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान बने तो युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। युवराज सिंह ने इंडियन क्रिकेट टीम को शिखर पर पहुंचाने का काम भी किया है।

हालांकि युवराज ने धोनी की कप्तानी में साल 2007 वर्ल्ड कप 2011 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन को दिखाते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। युवराज सिंह धोनी के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं। भारत की जीत की गारंटी कहे जाने वाले युवराज सिंह ने कई जगह पर अपने शानदार खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया और विराट कोहली की कप्तानी के दौरान युवराज सिंह ने संन्यास लेने का फैसला किया।

सुरेश रैना

suresh raina
suresh raina

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने अपने करियर को एक नया मुकाम दिया था। जिसमें से एक नाम सुरेश रैना का भी आता है। जो धोनी की कप्तानी में काफी ज्यादा निखर के सामने आए थे। सुरेश रैना धोनी की टीम के बहुत उपयोगी और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक थे।

सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में एक लंबा वक्त भारतीय टीम के साथ गुजारा धोनी की कप्तानी में उन्होंने 228 वनडे मैच खेले हैं और उन्होंने 35 की औसत के साथ 6228 रन अपने नाम की है। हालांकि विराट कोहली जब कप्तान बने तो शायद इस खिलाड़ी को उनकी कप्तानी पसंद नहीं आई और उन्होंने कोहली की कप्तानी में 26 वनडे मैचों को खेलते हुए महज 542 रन ही बनाए और उसके बाद संन्यास लेने का फैसला लिया हैं।

Read More : टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हमेशा मेरीगोल्ड बिस्किट ही खिलाते थे गांगुली, पार्थिव पटेल ने खोले कई राज