टीम इंडिया का ये फौलादी खिलाड़ी आज चलने को भी हुआ मजबूर, अकेले के दम पर जिताएं है कई मैच
By Manika Paliwal On September 29th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनके फैंस को T20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। जब वह इस वैश्विक टूर्नामेंट से चोट के कारण बाहर हो गए थे। अब गुजरात का यह दिग्गज खिलाड़ी रिकवरी की तरफ दौड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो भी इस दौरान शेयर किया है जिसमें वह बेहद धीरे धीरे चलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि उनको देखने से लग रहा है कि यह वीडियो किसी जिम या फिर वर्क आउट एरिया का है।
Read More : आज पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर बनाएगी रिकॉर्ड
एशिया कप 2022 के दौरान हुई थी हालत पस्त
35 साल के रविंद्र जडेजा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह बेहद धीरे धीरे चलने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से जडेजा ने सफेद कलर की कैजुअल्टी शर्ट के साथ ब्लैक हाफ पेंट पहना है। इस दौरान उनके दाएं घुटने में बैंडेज भी लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। वह एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे।
जल्दी ठीक हो जाओ चैंपियन
https://www.instagram.com/reel/Ci990aDqlAI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6e2d4608-b518-4ff3-8a3f-9094fa5971a3
जडेजा ने जैसे ही अपना ये पोस्ट शेयर किया वैसे ही कई सारे फैंस उनके मैदान पर जल्दी लौटने की दुआ करने लगे। कई सारे प्रशंसकों ने उन्हें चैंपियन बताया तो वही काशिफ ठाकुर जैसे यूजर्स ने उन्हें मैदान पर वापसी की तारीख तक पूछ डाली।
T20 वर्ल्ड कप से बाहर है यह खिलाड़ी
जडेजा इन दिनों बेंगलुरु नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं उनके घुटने की हाल ही में सर्जरी हुई थी। इसी चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो गए थे। वह आज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं है
Read More : टीम इंडिया ने झूलन गोस्वामी को क्रिकेट के मैदान में किया सम्मानित, इमोशनल दिखाई दी हरमनप्रीत कौर