T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ खेलते ही रोहित शर्मा तोड़ डालेंगे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
By Manika Paliwal On October 20th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से T20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) का आगाज होने वाला है। वहीं भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए वहां पर पहुंच चुकी है और लगातार प्रैक्टिस कर रही है। हालांकि टीम इंडिया को 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला खेल कर अपने सफर का आगाज करना है। तो वहीं इस मुकाबले में उतरते ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा यह खास कारनामा करके महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे
रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) करियर में कुल 33 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में 33 मुकाबले खेले हैं। ऐसे में रोहित शर्मा जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ पहला T20 वर्ल्ड कप का मैच खेलने के लिए उतरेंगे। वह भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शुमार हो जाएंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2007 से 2016 के बीच मुकाबले खेले हैं।
एक नजर दोनों ही खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर

बात अगर दोनों ही खिलाड़ियों की बल्लेबाजी की करें तो आपको बता दें कि रोहित ने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में 33 मुकाबले खेलते हुए 38.50 की औसत के साथ 847 रन बनाए हैं जिसमें उस खिलाड़ी के सबसे बेहतरीन स्कोर 17 रनों का रहा है वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 33 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मुकाबले खेलते हुए 35.75 रन बनाए और इस दौरान खिलाड़ी का स्कोर 45 रहा है।
धोनी को ही नही बल्कि इन खिलाड़ियों को भी छोड़ेंगे पीछे
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रोहित शर्मा धोनी के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिस गेल और बांग्लादेश के पूर्व दिग्गज मुश्फिकुर रहीम को भी पीछे छोड़ देंगे। वह T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अब तक 34 मुकाबले खेल रहे हैं चुके हैं और रोहित से आगे फिलहाल वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और पाकिस्तान के बेहतरीन कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदी शोएब मलिक हैं। जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में 34 मुकाबले खेले हैं।