Suryakumar Yadav ने किया आक्रमक प्रदर्शन, गेंदबाजो के उड़ाए होश, 48 गेंदों पर जड़ दिया शतक

भारतीय क्रिकेट टीम में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर Suryakumar Yadav अपने आक्रमक प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह लंबे लंबे चौके और छक्के जड़ने की काबिलियत रखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि क्रिकेट फैंस सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी को देखना बहुत अधिक पसंद करते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सूर्य कुमार यादव का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 48 गेंदों पर शतक जड़ दिया है।आखिर क्या है पूरा हाल, आइए जानते हैं विस्तार से।

48 गेंदों में जड़ दिया शतक

सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पदार्पण किया था। इंग्लैंड के खिलाफ भी अपना पदार्पण करते हुए सूर्यकुमार पहली ही गेंद पर छक्का लगा बैठे। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को भी जमकर प्रभावित किया है। उन्होंने 55 गेंदों पर 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 6 छक्के भी जड़े हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सूर्यकुमार यादव की इस आक्रमक पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो उनके फैंस बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं। अगर उनके क्रिकेट करियर की बात की जाए, तो उन्होंने 48 टी-20 मुकाबले खेलते हुए 1675 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके तीन शतक भी शामिल हैं।

वही वह 123 एकदिवसीय मुकाबले खेलते हुए 433 रन बनाने में कामयाब रहे। सूर्यकुमार यादव को अब तक सिर्फ एक टेस्ट मुकाबला खेलने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने सिर्फ 8 रन बनाए हैं।

Read Also:-IND vs WI: Virat Kohli को मिली यह खास उपलब्धि, इसी के साथ हुए टॉप पर काबिज