सुरेश रैना ने 26 वर्षीय इस खिलाड़ी की करी MS Dhoni से तुलना, CSK की कप्तानी का बन सकता है बडा दावेदार
By Sangeeta Tiwari On June 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MS Dhoni : आईपीएल 2023 में सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने आईपीएल 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने बेहतरीन खेल प्रदर्शन का परिचय देते हुए सीएसके को चैंपियन बनाने में अपना विशेष भूमिका निभाई। ऋतुराज गायकवाड महेंद्र सिंह धोनी के जैसा ही शांत स्वभाव का खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने खेल में काफी सुधार किया है, और इसके साथ ही अपने आपको एक शांत स्वभाव के खिलाड़ी के रूप में भी प्रस्तुत किया। सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना द्वारा ऋतुराज गायकवाड को लेकर एक बड़ी बात कही गई, जो इस समय सुर्खियों में छाई हुई है।
महेंद्र सिंह धोनी से करी तुलना
सुरेश रैना किसी समय सीएसके टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हुआ करते थे। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते जमकर रन बनाए हैं। हालांकि अब रैना आईपीएल नहीं खेलते हैं, लेकिन वह कमेंटेटर के रूप में नजर आते हैं। उन्होंने जिओ सिनेमा से बातचीत के दौरान ऋतुराज गायकवाड की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए बताया कि जहां तक मुझे लगता है कि “ऋतुराज महेंद्र सिंह धोनी के ही समान हैं वह बहुत शांत और रचित हैं”।
क्या ले सकेंगे धोनी की जगह
सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान कैप्टन कूल के नाम से बनाई है। उन्होंने ना सिर्फ भारतीय टीम के लिए बल्कि आईपीएल इतिहास में भी जमकर रनों की बरसात की। महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। वही ऋतुराज गायकवाड के ऊपर नजर डालें, तो अभी कुछ सालों पहले ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की है।
हालांकि अब तक उन्हें भारतीय टीम के लिए बहुत कम मौके मिल सके। अब तो आने वाले समय में ही हम देख सकेंगे, कि सुरेश रैना की बातों में कितनी सच्चाई है, क्योंकि अभी महेंद्र सिंह धोनी से ऋतुराज गायकवाड की तुलना करना सही नहीं होगा।
आईपीएल 2023 में किया बेहतरीन प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड आईपीएल 2023 में जमकर रन बनाने में कामयाब रहे। पिछले 4 सालों से ऋतुराज सीएसके के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। इस साल आईपीएल 2023 के सीजन में वह 16 मैच खेलते हुए 42.14 की औसत के साथ 590 रन बनाने में कामयाब रहे। हालांकि अब तक के आईपीएल करियर में उन्होंने सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए इस आईपीएल सीजन में 147.50 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है, इसके साथ ही इस सीजन उन्होंने कुल 4 अर्धशतक भी बनाए।
Read Also :- Asia Cup 2023: एशिया कप के ग्रुप में यह 6 टीमें लेंगी भाग, यह तीन टीमें होंगी भारतीय ग्रुप में शामिल