SL vs AFG: जीत के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेंगी अफगानिस्तान, कुछ ऐसा होगा मौसम और पिच का मिजाज

By Manika Paliwal On September 3rd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

SL vs AFG: जीत के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेंगी अफगानिस्तान, कुछ ऐसा होगा मौसम और पिच का मिजाज

एशिया कप में सुपर 4 राउंड का पहला मुकाबला श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच शनिवार को यानी कि 3 सितंबर के दिन खेला जाएगा। ऐसे में अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्जकर के मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में वह पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरपूर होने वाले हैं और दूसरी और अफगानिस्तान की टीम ने अब तक एशिया कप 2022 का एक भी मुकाबला हारा नहीं है।

तो अफगानिस्तान की टीम एक बार फिर से जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमें अपना टूर्नामेंट के सफर को जारी रखने के लिए अपना लक आजमाती हुई दिखाई देंगी तो आइए आपको बताते हैं कि श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के मुकाबले में मौसम का हाल और पिच का मिजाज कैसा होने वाला है।

Read More : शेन वॉटसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन सी टीम अपने नाम करेगी एशिया कप टूर्नामेंट की ट्रॉफी

एक नजर पिच रिपोर्ट पर

pitch report

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच शनिवार के दिन यह मैच खेला जाएगा। आपको बता दें कि ये मैच शरजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबले से पहले स्टेडियम की पिच की बात करें तो एशिया कप साल 2022 में अब तक खेले गए 1 मैच में इस पिच ने स्पिन गेंदबाजी के लिए अच्छी खासी मदद कर सकती हैं। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है। पिच पुरानी होती जाती है तो स्पिनर की भूमिका काफी ज्यादा अहम हो जाती है। इस पिच पर T20 150 से 160 के बीच रहता है।

कुछ ऐसा होगा मौसम का मिजाज

weather report

अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका के मुकाबले के दौरान अगर मौसम की बात करें तो दुबई का मौसम अपनी गर्मी के लिए फेमस है और इस दौरान भी आपको गर्मी देखने को मिलेगी। हालांकि मैं शाम को शुरू हो रहे हैं तो खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी सी राहत जरूर मिलती है।

लेकिन 3 सितंबर के दिन यह मौसम बिल्कुल साफ होने वाला है और बारिश इस मुकाबले में बिल्कुल भी रोड़ा नहीं बनेगी। शनिवार को तापमान न्यूनतम 29 व अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं हवा की बात करें तो होगा 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

Read More : एशिया कप से पहले ही विराट कोहली के मुरीद हुए शाहिद अफरीदी, कह डाली ये बड़ी बात…