SL vs AFG: करारी हार के बाद कप्तान दसुन शनाका ने दी अजीबो-गरीब दलील, बनाते नजर आए बहाना
By Manika Paliwal On August 28th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच में दुबई स्टेडियम में खेला गया था। आपको बता दें अफगानिस्तान की टीम ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया है। तो वही टूर्नामेंट में टीम ने अपनी पहली जीत को दर्ज कराया है। अफगानिस्तान से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने अजीबोगरीब बयान दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा है।
Read More : हर्षल पटेल को एशिया कप 2022 में रिप्लेस कर सकते है ये खिलाड़ी, तो घातक गेंदबाजी में है माहिर
पिच पर मौजूद थी बहुत ज्यादा घास

अफगानिस्तान से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका के कप्तान ने कहा है कि पिच पर बहुत ज्यादा घास मौजूद थी। जिससे हमारे स्पिनरों को बिल्कुल भी मदद नहीं मिली। टीम अगले मैच में वापसी कर सकती है। इसी के साथ ही उन्होंने कई अन्य बड़ी बातें भी कही है। दसुन शनाका कहा है कि-
“टॉस के बारे में सोचने के दो तरीके होते हैं। यह थोड़ा सा आसान होता। अगर हम पहले गेंदबाजी करते हैं और दो युवा खिलाड़ी इस में पहली बार खेल रहे होते।”
दसुन शनाका ने कहा T20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है

उन्होंने कहा पिच पर बहुत ज्यादा घास मौजूद थी। जिससे हमारे स्पिनरों को मदद नहीं मिली। हमारे स्पिन गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था मुझे ऐसा लगता है कि T20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। हम अगले मैच में जरूर अपनी वापसी को दर्ज कराएंगे।
एक नजर मैच की तरफ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मैच में कप्तान मोहम्मद नबी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 19.4 ओवर में 105 रन बना पाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी अफगानिस्तान की टीम को जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य चाहिए था। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने रहमान उल्ला गुरबाज की दमदार पारी की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए थे।
Read More : एशिया कप 2022 में एक भी मैच भी का हिस्सा नहीं होंगे ये 3 खिलाड़ी, शानदार फॉर्म के बाद भी नहीं मिलेगी जगह