Shubman&Sara:- सारा तेंदुलकर के धोखे का शिकार हुए शुभमन गिल, शुभमन नहीं बल्कि इस शख्स के साथ सारा ने गुजारी रात, वायरल हुई तस्वीरें

Shubman&Sara:- इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके चलते भारतीय खिलाड़ी अधिकतर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसके साथ-साथ भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल मौजूदा समय में लगातार चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। दरअसल फैंस का मानना है शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के बीच कुछ तो ऐसा है, जिसे वह नहीं जानते। जिसके चलते यह कपल आईपीएल 2023 के दौरान भी अधिकतर सुर्खियों में छाया रहा। हालांकि सारा तेंदुलकर की एक हरकत के चलते इस समय फैंस शुभमन गिल का बहुत अधिक मजाक भी बना रहे हैं।

शुभमन गिल नहीं बल्कि ओरहान अवत्रमणि के साथ सारा ने गुजारी रात

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसके चलते शुभमन गिल इस मुकाबले में भाग लेने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, वही अपनी छुट्टियां खत्म करने के बाद सारा तेंदुलकर भी पढ़ाई के चलते इंग्लैंड पहुंच चुकी है। लेकिन फैंस इसका अलग ही अंदाजा लगा रहे थे, उनका कहना था कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल इंग्लैंड पहुंचकर एक साथ नजर आएंगे, और एक दूसरे के साथ टाइम भी स्पेंड करेंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सारा तेंदुलकर को फैशन इनफ्लुएंसर ओरहान अवत्रमणि के साथ देखा जा रहा है।

इंग्लैंड पहुंचने के बाद सारा तेंदुलकर शुभमन के साथ नहीं बल्कि ओरहान अवत्रमणि के साथ पूरी रात पार्टी करते दिखाई दी, और इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। तस्वीरें देखने के बाद लोग शुभमन गिल का मजाक भी बना रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ओरहान अवत्रमणि एक बहुत ही पॉपुलर फैशन इनफ्लुएंसर हैं, और अक्सर उन्हें बॉलीवुड के स्टार किड्स के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है।

आईपीएल के दौरान अपने रिश्ते को लेकर शुभमन और सारा छाए रहे सुर्खियों में

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2023 के दौरान शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर बहुत अधिक सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर द्वारा अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उन दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं उन्हें लगता है कि वह दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से बहुत अधिक प्यार करते हैं। हालांकि इन दोनों के बीच हालात कैसे हैं इस बात की जानकारी तो सिर्फ शुभमन और सारा ही दे सकते हैं लेकिन फैंस उनकी जोड़ी को बहुत अधिक पसंद करते हैं।

Read Also:-WTC Final के तीसरे दिन बने कुल 11 बड़े रिकॉर्डस, जहां अजिंक्य रहाणे ने की दमदार वापसी, वही जडेजा रच बैठे इतिहास