IND vs ZIM: जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ शुभमन गिल ने दिखाई फौलादी बल्लेबाजी, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

By Manika Paliwal On August 22nd, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे टीम के खिलाफ शुभमन गिल ने दिखाई फौलादी बल्लेबाजी, सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने

IND vs ZIM: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी खेला जा चुका है। जहां टीम इंडिया ने 13 रनों के साथ एक बार फिर से एक और मुकाबले को अपने नाम करते हुए जिंबाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है। आपको बता दें कि इस मैच के दौरान कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था।

हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शुभमन गिल की शतकीय और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन गिल को खास उपलब्धि के लिए जमकर बधाई दे रहे हैं।

Read More : ZIM vs IND: जिम्बाव्बे को हराकर टीम इंडिया ने अपने नाम किये ढेरों रिकार्ड्स, धवन और गिल ने दिखाया जलवा

शुभमन गिल ने जड़ा वनडे करियर का पहला शतक

shubman gill

दरअसल जिम्बाम्वे और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। जहां टीम इंडिया की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत की थी। वहीं इस गिल का बल्ला भी काफी तेज आग उगलता दिखाई दिया। आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली।

जिसके बाद उन्होंने ऐस मैच में 97 गेंदों का सामना करते हुए 130 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि शुभमन गिल की आतिशी पारी को देखकर उनके फैंस उनके दीवाने हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्रिकेट के मैदान गिल कैसे छा गए

Read More : वाइड समझकर छोड़ दी गेंद, मैदान में उड़ी शार्दुल ठाकुर की गिल्लियां, देखें वीडियो