‘शुभमन गिल जरा इधर देख लो’, नागपुर टेस्ट से पहले एक लड़की के प्यार की गिरफ्त में घिरे गिल, देखें पोस्टर

By Manika Paliwal On February 5th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

'शुभमन गिल जरा इधर देख लो', नागपुर टेस्ट से पहले एक लड़की के प्यार की गिरफ्त में घिरे गिल, देखें पोस्टर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी को होने वाला है पहला मुकाबला नागपुर के मैदान में खेला जाएगा। वही इस टेस्ट से पहले ही भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल इस समय चर्चा का विषय बन गए हैं. दरअसल गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने लगातार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली है। अब ऐसे में नागपुर शहर में गिल को चाहने वाली एक लड़की ने गिल का फोटो लगाया है और कुछ ऐसा कहा है जिसको देखकर सब हैरान रह गए।

Read More : ICC ने U-19 वर्ल्ड कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम का किया चुनाव , इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर

दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 मुकाबले के दौरान एक व्यक्ति के हाथ में मौजूद पोस्टर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इस लड़की ने उस पोस्टर में लिखा था- टिंडर शुभमन से मैच करा दो। इतना ही नहीं बता रहे हैं कि टिंडर एक सोशल मीडिया की साइड है। जहां पर लोग एक दूसरे से कनेक्ट होते हैं और एक दूसरे को डेट करते हैं।

उमेश यादव ने भी किया था शेयर पोस्टर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि-
‘पूरा नागपुर देख रहा है. शुभमन अब तो देख लो.’ इसके साथ ही उमेश ने नागपुर शहर में लगे होर्डिंग पर भी उनकी तस्वीरें शेयर भी की। जिसपर उनके फैंस फनी मींस शेयर कर रहे हैं।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं खिलाड़ी

बात अगर शुभमन की फॉर्म की करें तो वह समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गिल ने वनडे सीरीज में तीन शतक लगाए हैं। जिसमें उन्होंने का एक दोहरा शतक भी शामिल है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में उन्होंने तूफानी 126 रन बनाकर सभी के दिलों को जीत लिया है। हालांकि गिल अभी सिर्फ 23 साल के हैं। उनके पास है वो काबिलियत मौजूद है कि वह गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सके।

Read More : ‘बुमराह अभी शाहीन के आस पास भी है “, पाकिस्तानी दिग्गज ने उगला भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ जहर