सानिया मिर्जा से तलाक के बाद इस हसीना से निकाह करेंगे शोएब, सामने आकर इस अभिनेत्री ने कही ये बड़ी बात

By Manika Paliwal On December 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

सानिया मिर्जा से तलाक के बाद इस हसीना से निकाह करेंगे शोएब, सामने आकर इस अभिनेत्री ने कही ये बड़ी बात

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान टीम के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर के काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ दोनों के तलाक की खबरें आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ शोएब का नाम पाकिस्तानी अदाकारा आयशा के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं खबरों के मुताबिक ऐसी बताया गया है कि शोएब सोनिया से तलाक लेने के बाद जल्द ही आइशा से शादी कर लेंगे। लेकिन अब इन सब के बीच पाकिस्तानी हसीना आयशा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इन सब खबरों को बकवास बताया है।

Read More : “सब कुछ हो चूका है फाइनल जल्द तलाक लेंगे शोएब और सानिया मिर्जा”, दोस्त ने उगल दी पूरी सच्चाई

पाकिस्तानी हसीना ने तोड़ी चुप्पी

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के रिश्ते में दरार की वजह आयशा को बताया जा रहा है। जिस पर अब पाकिस्तानी अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है। और खूब खरी-खोटी सुनाई है। जब हाल ही में एक टीवी प्रोग्राम के दौरान आयशा से पूछा गया कि सुना है आप और शोएब जल्द ही शादी करने वाले हैं तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि

“जी नहीं बिल्कुल नहीं। उनकी शादी हो चुकी है वो अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं दोनों की बहुत इज्जत करती हूं। शोएब मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह दोंनो एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं।”

छोटी सी मुलाकात के बाद हुआ था प्यार

बता दें कि शोएब मलिक और सोनिया में 4 साल 2004 में पहली बार एक रेस्टोरेंट में मिले थे और उनकी मुलाकात से 2 मिनट के लिए हुई थी। लेकिन उसके बाद शोएब मलिक वकार यूनुस के साथ सोनिया मिर्जा का गेम देखने के लिए गए थे और वहीं उन्हें सोनिया से प्यार हो गया था। जिसके बाद इन दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2010 में शादी करने का फैसला किया । हालांकि शोएब और सानिया का एक बेटा भी है पर शादी के लंबे समय बाद इन दोनों की तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया।

इस शो में नजर आएंगे शोएब और सानिया

अपनी तलाक की खबरों के बीच यह दोनों ही खिलाड़ी द मिर्जा मलिक शो में नजर आएंगे। वहीं सूत्रों के हवाले से खबरें यह भी आई है कि यह दोनों एक शो के खत्म होने के बाद ही अपने तलाक का अधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे।

Read More : शोएब मलिक के अलावा इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने थामा भारतीय लड़कियों का हाथ