Shivam Dubey Record : IPL में धोनी से कहीं आगे निकले शिवम दुबे, पल भर में तोड़ बैठे आईपीएल का यह बड़ा रिकॉर्ड

By Sangeeta Tiwari On May 21st, 2023

Shivam Dubey Record : IPL में धोनी से कहीं आगे निकले शिवम दुबे, पल भर में तोड़ बैठे आईपीएल का यह बड़ा रिकॉर्ड

Shivam Dubey Record : आईपीएल 2023 का 67 वां मैच शनिवार 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली को शिकस्त देते हुए सीएसके टीम ने 77 रनों से जीत हासिल कर ली। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके टीम बोर्ड पर 223 रन लगाने में कामयाब रही, वहीं जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी।

सीएसके टीम के गेंदबाज कमाल दिखाते उससे पहले बल्लेबाजों ने ही ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए कमाल कर दिखाया। इस मैच के दौरान शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते एक के बाद एक छक्के जड़ दिए, और इसके साथ ही अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना बैठे।

शिवम दुबे ने दिखाया बेहतरीन प्रदर्शन

दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान शिवम दुबे 9 मैचों में 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते नजर आए। शिवम दुबे ने इस मैच में 3 छक्के जड़े, और 3 छक्के जड़ते ही वह अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बना बैठे। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल सीजन के दौरान शिवम दुबे 33 छक्के जड़ चुके हैं। शिवम दुबे सीएसके टीम के लिए एक ही सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम आईपीएल 2018 में 30 छक्के दर्ज हैं।

शेन‌ वॉटसन टॉप पर काबिज

एक ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों में शेन वॉटसन का नाम टॉप पर दर्ज है। साल 2018 में उन्होंने सीएसके के लिए 35 छक्के जड़े थे, वही ड्वेन स्मिथ का नाम दूसरे नंबर पर काबिज है, जो साल 2014 में 34 छक्के मारने में कामयाब रहे। वही नंबर तीन पर अंबाती रायडू का नाम शामिल है, जो साल 2018 में 34 छक्के मारने में कामयाब रहे। अब दिल्ली को शिकस्त दे सीएसके टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है, ऐसी स्थिति में शिवम दुबे के पास टॉप पर पहुंचने का बेहतर मौका मौजूद है।

एक आईपीएल सीजन में सीएसके के लिए सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों में इन खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

साल 2018 में शेन वाटसन ने (35 छक्के) जड़े।

साल 2014 में ड्वेन स्मिथ ने (34 छक्के) जड़े।

अंबाती रायडू ने साल 2018 में (34 छक्के) जड़े।

साल 2023 में शिवम दुबे ने (33 छक्के*) जड़े।

साल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी ने (30 छक्के) जड़े।

दिल्ली के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स का शुरुआत से ही प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। अगर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर की 86 रनों की पारी को हटा दिया जाए, तो किसी भी बल्लेबाज द्वारा कुछ खास कमाल नहीं दिखाया जा सका। सीएसके द्वारा दिए गए 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, और इस लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही।

इस मुकाबले के दौरान ओपनर पृथ्वी शॉ मात्र 5 रन, फिल साल्ट सिर्फ 3 रन ,वही राइली रूसो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके अतिरिक्त यश धुल मात्र 13 रन और अक्षर पटेल सिर्फ 17 रन ही बना सके, वही सीएसके की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में दीपक चाहर का नाम शामिल है।

Read Also:-MI vs GT, IPL 2023 : राशिद खान ने किया तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस का क्रर दिया बड़ा नुकसान