T20 World Cup से बाहर चल रहे शिखर धवन नहीं छोड़ सके अपनी उम्मीदों को, नजर आए नेट्स पर जमकर अभ्यास करते
By Sangeeta Tiwari On November 1st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

मौजूदा समय में भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन T20 World Cup में शामिल नहीं है। जिसके चलते वह इस दौरान काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं उनके द्वारा क्रिकेट का जमकर अभ्यास किया जा रहा है। अपने खाली समय के दौरान शिखर धवन को नेट्स पर अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है।
शिखर धवन अभ्यास सत्र में लौटे
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आ सकते हैं। इस वीडियो में शिखर अपनी पूरी रिदम में नजर आ रहे हैं। और इसके साथ ही उन्हें अच्छे शॉट भी खेलते देखा जा सकता है। भारतीय टी20 टीम से बाहर होने के बाद भी शिखर धवन में निराशा नजर नहीं आती है।
वह कठिन परिश्रम करते नजर आ रहे हैं, तथा अपने किए गए प्रयासों में कोई कमी भी नहीं छोड़ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिखर द्वारा एक प्रेरणादाई कैप्शन भी लिखा गया है, उन्होंने कहा है कि
‘चैंपियंस कभी नहीं सोते हैं, उन्हें उनकी शाश्वत अंतरात्मा सतर्क और जगाए रखती है।’
शिखर का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। उनके एक फैन द्वारा कमेंट पर लिखा गया है, कि आप मेहनत करते रहिए और फिर से भारतीय टीम में वापस अपनी कमान संभालिए। वही दूसरे फैन ने कहा है, कि इस वर्ल्ड कप के दौरान उनके द्वारा धवन को मिस किया जा रहा है, क्योंकि वर्ल्ड कप में धवन जो जगह डिजर्व करते थे, उनको वह जगह नहीं मिल सकी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन भारत की कप्तानी करते नजर आए थे। उस समय वर्ल्ड कप का दौर चल रहा था, और भारत की एक टीम वर्ल्ड कप को लेकर आस्ट्रेलिया रवाना हो चुकी थी। उस सीरीज के दौरान भारत जीतने में कामयाब रहा।
वहीं अब शिखर धवन को एक बॉलीवुड फिल्म में भी देखा जा सकता है। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में धवन हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे। शुरुआत से ही शिखर फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। 4 नवंबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली है।