लंदन में पार्टी करते हुए स्पोर्ट हुई सारा तेंदुलकर, मिस्ट्री बॉय के साथ स्पेशल केमेस्ट्री ने खींचा सबका ध्यान
By Manika Paliwal On December 11th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

भारतीय क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करती है। जिनको उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में सारा ने सोशल मीडिया पर अपने खुश फोटो को शेयर किया हैं। जिसमें वह एक मिस्ट्री बॉय के साथ सपोर्ट हुई हैं। वैसे सारा ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।r
Read More : अकेले क्रिकेटर ने जिताया मुकाबला, 11 विकेट और 103 रनों के साथ मचाई तबाही
बॉलीवुड के साथ है खास कनेक्शन
दरअसल सोशल मीडिया जो तस्वीरें वायरल हुई हैं वो लंदन में हुई एक पार्टी की है। जहां सचिन की लाड़ली अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें सारा के साथ मौजूद उस पार्टी में मौजूद ये मिस्ट्री बॉय कोई और नहीं बल्कि ओरहान अवात्रामणि हैं। जिन्हें उनके करीबी दोस्त ओरा के नाम से भी बुलाते हैं। बता दें ओरहान अवात्रामणि का बॉलीवुड के साथ खास कनेक्शन हैं। वह बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार किड के साथ नजर आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है सारा
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है। सचिन तेंदुलकर की तरह ही उनकी बेटी भी काफी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं और अक्सर वह अपने नए-नए पोस्ट के जरिए भी खूब सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती हैं। जिससे उनके फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय पहले ही सारा का नाम टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी गिल के साथ भी जुड़ चुका है। जिसको बाद में सिर्फ एक अफवाह बता दिया गया था।
मॉडलिंग की दुनिया में आने के लिए चर्चे
सारा के मॉडलिंग में आने की खबरें भी काफी तेज थी। इससे पहले जब वह एक कपड़ों के ब्रांड के प्रचार के लिए वीडियो में दिखाई दी थी। तो उनके इस छोटे से कदम पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। यह भी कहा जा रहा था कि सारा जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख सकती हैं।
Read More : Highest Paid Athletes: 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में एकमात्र क्रिकेटर, नंबर 1 की कमाई जानकार दंग रह जाएंगे आप