टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी संजू सैमसन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि वह काफी समय से लगातार टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं और उनसे निजी जिंदगी की अगर बात करें तो केरल का 27 साल का यह खिलाड़ी अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड चारुलता से शादी कर चुका है। इतना ही नहीं इनकी लव स्टोरी बेहद कम लोग जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको इनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
Read More : 2022 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल हुआ जारी जानिए कब, कहां और किस देश में होंगे मैच
दरअसल संजू सैमसन की पत्नी चारुलाता सैमसन केरल के तिरुवंतपुरम की रहने वाली है। चारुलता कॉलेज में संजू सैमसन की क्लासमेट भी रह चुकी हैं। संजू और चारु ने तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की है। इतना ही नहीं संजू सैमसन ने फेसबुक पर चारुलता को फ्रेंड से रिक्वेस्ट भेजी और वह दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हो गई। 5 साल लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का ऐलान किया।

जानकारी के लिए आपको बता रहे हैं कि संजू सैमसन और चारुलता ने 22 दिसंबर 2018 को शादी की थी। जहां संजू सैमसन इसाई है तो वहीं चारुलता एक हिंदू नायक है। दोनों की शादी कोवलम शहर में हुई थी। जिसमें बेहद कम लोगों को ही शामिल किया गया था।
संजू सैमसन की पत्नी खूबसूरती के मामले में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तिरुवंतपुरम में ही पूरी की है। आपको बता दें कि उन्होंने रसायन विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तो वही संजू b.a. पास है।
Read More : ASIA CUP 2022: लगभग तय हो चुकी है एशिया कप के लिए टीम इंडिया, सेलेक्टर्स जल्द कर सकते हैं ऐलान