टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों ने ‘चिड़िया उड़, मैना उड़’ खेल किया अपना टाइम पास, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By Manika Paliwal On August 5th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

वैसे तो बचपन में हम सभी ने चिड़िया उड़ और मैना उड़ वाला खेला ही होगा। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसमें भारतीय टीम के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी इस खेल को खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन आयरलैंड दौरे पर टीम को जीत का स्वाद चख आने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या और अपनी कलाई का जादू बिखेरने वाले अक्षर पटेल इस खेल को खेल रहे हैं। हालाकिं अक्षर पटेल खेल खेलना शुरू ही करते हैं और कुछ देर बाद पकड़े जाते हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहे हैं यह तीन खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

आपको बता दें कि इस वीडियो में ही तीनों ही खिलाड़ी ठहाका मारकर हंस रहे हैं। ईशान किशन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जैसे ही अक्षर पटेल मैना उड़ पर रुकते हैं। वैसे ही कप्तान हार्दिक उनसे पूछते हैं कि बता आखिर मैना क्या होती है। इस पर अक्षर पटेल कहते हैं कि वह शायद मोर की बहन होती है इसके बाद तीनों उनकी इस बात पर हंसने लगते हैं।

इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)


आपको बता दें कि ईशान किशन के द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को करीब 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। तीनों खिलाड़ियों की आपस की केमिस्ट्री भी काफी ज्यादा शानदार है। तीनों के खिलाड़ियों ने अपने दम पर टीम इंडिया को आयरलैंड दौरे में जीत दिलाई है। आपको बता दें कि बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा वाहवाही बटोरने में कामयाब हो रहे हैं।

बतौर कप्तान तारीफें लूट रहे है पांड्या


कुछ समय से बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या अपने आपको साबित करने में सफल हुए हैं। इतना ही नहीं कप्तानी संभालते हुए हार्दिक पांड्या ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और वह इस काम में सफल भी हुए हैं। सबसे पहले आईपीएल की करें तो आईपीएल की नई नवेली टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई थी।

उन्होंने नई नवेली टीम को चैंपियन बनाया बल्कि आईपीएल की अंक तालिका मे भी उस टीम को नंबर एक पर जगह दिलवाई। आयरलैंड सीरीज में भी एक बार फिर से हार्दिक पांड्या पर भरोसा जताया और हार्दिक सीरीज में सभी का दिल जीतने में कामयाब भी रहे। हालांकि सीरीज को जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बेहद खुश नजर आए