जिनके पति की दीवानी है पूरी दुनिया वही Sakshi Dhoni इस साउथ एक्टर की है जबरदस्त फैन, बचपन से ही है उनकी फिल्में देखने का शौक

By Sangeeta Tiwari On July 30th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

जिनके पति की दीवानी है पूरी दुनिया वही Sakshi Dhoni इस साउथ एक्टर की है जबरदस्त फैन, बचपन से ही है उनकी फिल्में देखने का शौक

Sakshi Dhoni Favorite Actor : पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी Sakshi Dhoni ने फिल्मी जगत में कदम रखते हुए एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है। उनकी पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने इस फिल्म के इवेंट के दौरान अपने पसंदीदा अभिनेता का नाम बताया और इसके साथ यह भी बताया कि उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता की सारी हिंदी डब फिल्में देखी है। अब आप भी असमंजस में पड़ गए होंगे कि जिनके पति महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी पूरी दुनिया में छाई हुई है, आखिर उनकी पत्नी किस अभिनेता की दीवानी है।

साक्षी अल्लू अर्जुन की है जबरदस्त फैन

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को फिल्मों का बहुत शौक है और उन्होंने अपने शौक को अब अपना बिजनेस बना लिया है। वह अपने पति के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत कर चुकी है और जल्द ही उनकी पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ आनंद उठा सकेंगे। यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो जाएगी, जिसमें दर्शक रोमांटिक ड्रामे का आनंद उठाएंगे।

इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब साक्षी धोनी हैदराबाद पहुंची तो एक इवेंट में उनसे उनके पसंदीदा कलाकार के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि उनके पसंदीदा हीरो अल्लू अर्जुन है जिनकी बेहतरीन एक्टिंग और अभिनय की वह दीवानी है।
उन्होंने बताया कि,

‘मैंने अल्लू अर्जुन की सभी फिल्में देखी हैं… आज तो नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार है, लेकिन जब ये सब नहीं था, तो सब कुछ गोल्डमाइन प्रोडक्शन्स के यू ट्यूब पर था…वो सभी तेलुगू फिल्में हिंदी में डालते थे…तब मैं अल्लू अर्जुन की फिल्में देख-देखकर ही बड़ी हुई हूं, मैंने उनकी सारी फिल्में देखी हैं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं.’

Read Also:-IND vs WI : कप्तान रोहित शर्मा वनडे में लेंगे बड़ा फैसला, इन 3 खिलाड़ियों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता