सचिन तेंदुलकर के ट्रेडिशनल लुक पर युवराज सिंह ने लिए मजे, सोशल मीडिया पर कहीं ये गजब की बात
By Manika Paliwal On August 11th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट के मैदान में सक्रिय ना हो। लेकिन किसी ना किसी वजह से वह मीडिया की सुर्खियों में बने ही रहते हैं। अब हाल ही में सचिन ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह पारंपरिक मराठी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं और इस दौरान सचिन एक दूसरे शख्स से फेंटा यानी कि पगड़ी अपने सिर पर बनवाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में आप टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी को पारंपरिक परिधान के बारे में जानकारी देते हुए भी देख सकते हैं।
Read More : महज 33 रन की पारी में रोहित ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, अफरीदी को पछाड़ इस मामलें में निकलें आगे
सचिन तेंदुलकर का वीडियो हुआ वायरल
https://www.instagram.com/p/ChCgLHhgLlx/
सचिन ने पगड़ी पहनने के कारण बताते हुए वीडियो में बताया है कि मैं अपने बड़े भाई ने तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में आया हुआ हूं। उसके लिए फेटा यानी कि मैं वहां पर मराठी पगड़ी पहन रहा हूं। ट्रेडिशनल की तैयारी। तेंदुलकर के इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक मजेदार कमेंट किया है। जिसके चलते उनका यह कमेंट भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को भी उनका यह कमेंट काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
युवराज सिंह ने ली सचिन तेंदुलकर की चुटकी

सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो पर युवराज सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “ओए सचिन कुमार एएएएहहहहह।” इस पर युवराज सिंह ने हंसते हुए वाला इमोजी भी शेयर किया है। हालांकि युवराज सिंह के द्वारा किया गया यह कमेंट उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
मैदान से शुरू हुई थी दोनों क्रिकेटरों की दोस्ती

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सचिन और युवराज की दोस्ती क्रिकेट के मैदान से ही शुरू हुई थी। जो अब रिटायरमेंट के बाद भी काफी अच्छी है दोनों काफी गहरे दोस्त थे और संन्यास के बाद भी कई सारे चैरिटी प्रोग्रामों में यह एक साथ दिखाई देते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ हंसी वाले अंदाज़ को शेयर करते हैं।
Read More : टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हमेशा मेरीगोल्ड बिस्किट ही खिलाते थे गांगुली, पार्थिव पटेल ने खोले कई राज