महज 33 रन की पारी में रोहित ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, अफरीदी को पछाड़ इस मामलें में निकलें आगे
Rohit Sharma: महज 33 रन की पारी में रोहित ने बनाया रक नया रिकॉर्ड, अफरीदी को पछाड़ इस मामलें में निकलें आगे

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के साथ अपनी T20 सीरीज खेलने में व्यस्त है और ऐसे में चौथे मुकाबले को खेलते हुए टीम इंडिया के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रन बनाकर एक बड़ा कारनामा कर दिया है। जी हां आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 33 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित शर्मा ने कई सारे रिकॉर्ड 3 लाइन लगा दी हैं।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने महज 33 रन बनाकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का 1 बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। दरअसल रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अफरीदी को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 477 छक्के शामिल हो गए हैं।

Read More : WI vs IND: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ़ करने के बाद गदगद हुए रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम

rohit sharma

553 : क्रिस गेल

477 : रोहित शर्मा

476 : शाहिद अफरीदी

398 : ब्रेंडन मैकुलम

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के नाम

virat kohli
virat kohli

34357 – सचिन तेंदुलकर

24064 – राहुल द्रविड़

23726 – विराट कोहली

18433 – सौरव गांगुली

17092 – एमएस धोनी

16892 – वीरेंद्र सहवाग

16000 – रोहित शर्मा

30 से ज्यादा रनों की सबसे तेज 20 पारियों पर एक नजर

team india
team india

274.41 – 118 (43) बनाम श्रीलंका 2017

221.42 – 62 (28) बनाम वेस्टइंडीज 2016

210.52 – 40 (19) बनाम वेस्टइंडीज 2022

208.82 – 71 (34) बनाम वेस्टइंडीज 2019

206.25 – 33 (16) बनाम वेस्टइंडीज 2022

Read More : LIVE मैच के दौरान लगे “हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद” के नारे, वीडियो हुए सोशल मीडिया पर वायरल