Rohit Sharma की कप्तानी खत्म होने की कगार पर, उनके बाद यह तीन बन सकते हैं  कप्तानी के प्रबल दावेदार 

भारतीय टीम ने विराट कोहली के बाद सीमित ओवरों के कप्तान के रूप में Rohit Sharma का चयन किया है, लेकिन साल 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले BCCI सीमित ओवरों की कप्तानी की बागडोर किसी एक ही खिलाड़ी के हाथ में सौंपना चाहती है। बीसीसीआई चाहती है कि टी20 और वनडे का कप्तान किसी एक ही खिलाड़ी को बनाया जाए, ना कि अलग-अलग खिलाड़ियों को कप्तानी की बागडोर सौंपी जाए।

ऐसी स्थिति में T20 फॉर्मेट के बाद बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे फॉर्मेट की कप्तानी के पद से भी हटा दिया है और उनके स्थान पर रोहित शर्मा को वनडे और टी20 की कप्तानी की बागडोर सौंप दी है। लेकिन अब रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए कह सकते हैं कि रोहित शर्मा भारतीय टीम में अधिक दिनों तक कप्तानी के पद पर नहीं टिक सकते, क्योंकि उनकी उम्र 36 वर्ष हो चुकी है। रोहित शर्मा के अतिरिक्त भारत में 3 ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो वनडे और टी20 की कप्तानी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

यह खिलाड़ी भारत के उभरते सितारे हैं और तीनों ही खिलाड़ियों का काफी बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन भी रहा है।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ऐसे खिलाड़ी हैं जोकि रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में प्रबल दावेदार बन सकते हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में उनका भारतीय टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इन्हीं कारणों के चलते वह तीनों फॉर्मेट के लिए बेहतर हैं। एक आदर्श कप्तान बनने के सभी गुण ऋषभ पंत में मौजूद हैं।

आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए ऋषभ पंत ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की बागडोर संभालते हुए उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है, कि वह कप्तान बनने के प्रबल दावेदार बन सकते है इसके साथ-साथ एक कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को भी भली-भांति निभा सकते हैं।

शुभमन गिल

रोहित शर्मा के बाद भारतीय टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल भी कप्तानी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। उन्होंने भारत के आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट पदार्पण किया था, इसके साथ ही उन्होंने दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज पैंट कमिंस का डटकर सामना करते हुए सीरीज जीतने में अपना महत्वपूर्ण रोल निभाया था।

साल 2019 की देवधर ट्रॉफी में शुभमन गिल ने कप्तानी की बागडोर संभाली थी, इसके साथ-साथ शुभमन गिल ने इंडिया सी की कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में 143 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसे देखने के बाद सभी लोग आश्चर्यचकित हो उठे। इसके बाद शुभमन गिल के नेतृत्व में ही इंडिया सी की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही। हो सकता है कि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी की बागडोर संभालते नजर आए। वह भारतीय टीम के एक उभरते युवा खिलाड़ी हैं।

श्रेयस अय्यर

29 वर्षीय भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रोहित शर्मा के बाद कप्तानी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। उन्होंने साल 2017 में भारतीय टीम के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। वही कप्तानी की बात की जाए तो आईपीएल 2018 में श्रेयस अय्यर दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) की टीम के कप्तान पद पर नियुक्त किए गए थे।

इसके बाद साल 2020 में उनकी कप्तानी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उन्होंने काफी बेहतरीन और शानदार कप्तानी निभाई है, जिसके चलते कहा जा सकता है कि वर्ल्ड कप 2023 के बाद वह रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तानी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। इसके साथ ही वह विश्व को नंबर वन टीम बनाने में भी अपना अहम किरदार निभा सकते हैं।

Read Also:-विराट कोहली की आईपीएल चोट पर आई बड़ी खबर, क्या खेल पाएंगे WTC Final, जानिए कारण