टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अपनी लेडी लव से साथ डिनर डेट पर पहुंचे रोहित शर्मा, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये खास तस्वीर
By Manika Paliwal On October 17th, 2026

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप के फाइनल में अपनी टीम को नहीं पहुंचा पाए हैं। हालांकि सुपर 4 में जगह बनाने के बाद भी पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा और ऐसे में यह दोनों मुकाबले हारने के बाद ही टीम इंडिया एशिया कप से बाहर हो गई। टीम के बाहर होने की वजह कई सारे खिलाड़ियों को माना जा रहा है। वही टीम के गेंदबाजों की भी काफी आलोचना हो रही है।
इन खिलाड़ियों की नाकामी की वजह से इस टूर्नामेंट का सफर यहीं खत्म हो गया। हालांकि लीग से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा अपनी पत्नी के रितिका आपके साथ डिनर डेट पर आएं हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने पर्सनल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है।
लेडी लव के साथ डिनर डेट करने पहुंचे रोहित शर्मा
https://www.instagram.com/p/CiUvf_UBnmZ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ad993749-2d29-4f3c-bb2f-6d6953bdf6fb
आपको बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा इस समय दुबई में रुके हुए हैं। रोहित शर्मा ने दुबई के एक फाइव स्टार होटल में अपनी वाइफ के साथ कुछ हसीन लम्हे भी गुजारे हैं। वह विश्वकप टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अपनी वाइफ यानी रितिका के साथ डेट पर पहुंचे। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान की नजर अब t20 विश्व कप पर है। जहां वह यकीनन अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे।
एशिया कप में अपना जादू नहीं चला पाए रोहित शर्मा

आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शर्मा इस समय पर फॉर्म में नहीं है। उन्होंने एशिया कप 2022 में कुल 4 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 33.25 की औसत से महज 123 रन ही बना पाए हैं। हालाकिं वह सुपर 4 के अपने आखिरी मैच का हिस्सा नहीं बने थे। तब टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में थी और केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान विराट कोहली और केएल राहुल की साझेदारी ने टीम को ना सिर्फ इस मैच में जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में भी मदद की।
T20 विश्व कप पर है अगली निगाह

एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की निगाहें अब T20 वर्ल्ड कप पर है। जहां यकीनन टीम अपना बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि टीम के चयन को लेकर अभी भी कई तरह की बातें हो रही है। कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें एशिया कप के बाद T20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
Read More : IND vs PAK: रोहित शर्मा ने तोड़ा किंग कोहली का रिकार्ड्स, विराट ने भी लगाई अर्धशतकीय पारी