“ये बातें छिपाकर मैंने तुम्हारी इज्जत बचा ली” पंत का नाम लिए बिना उर्वशी ने साधा एक बार फिर खिलाड़ी पर निशाना

By Manika Paliwal On August 27th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

"ये बातें छिपाकर मैंने तुम्हारी इज्जत बचा ली" पंत का नाम लिए बिना उर्वशी ने साधा एक बार फिर खिलाड़ी पर निशाना

टीम इंडिया के बेहतरीन विकेटकीपर ऋषभ पंत इस समय अपने खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर के सुर्खियों में है। पंत का नाम लगातार बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसे में पहले भी कई बार पंत और उर्वशी के बीच जंग देखने को मिल चुकी हैं। उनके और उर्वशी के बीच लगातार गर्मा और बहस देखी जा रही है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही उर्वशी और ऋषभ पंत के बीच काफी बहस देखने को मिली थी। लेकिन एक बार फिर से उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर के कुछ ऐसा कह दिया है। जिसकी वजह से फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

Read More : टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की शादी में चली थी खूब दनादन गोलियां, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

उर्वशी के पोस्ट ने मचाई सनसनी

https://www.instagram.com/reel/ChkjLOxI4JY/?utm_source=ig_embed&ig_rid=713d919e-2052-420d-99be-ad6d6a67233b

आपको बता दे उर्वशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट की स्टोरी शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसको देखकर लोग एक बार फिर से पंत की तरफ निशाना साध रहे हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है मैंने अपनी साइड स्टोरी नहीं बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई है.’ इसको पढ़कर लोग एक बार फिर से पंत को उनके साथ जोड़ रहे हैं लोगों का मानना है कि एक बार फिर से बिना नाम लिए पंत पर निशाना साधा है।

मेरा पीछा छोड़ो बहन

pant post

लगातार उर्वशी रौतेला के बयान के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। ऋषभ पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज लिखा था कि कुछ लोग इंटरव्यू में सिर्फ मजे के लिए कुछ भी झूठ बोल देते हैं। ताकि अलग-अलग हेडलाइंस मिल सके और न्यूज़ में रह सके दुख होता है कि लोग कैसे फेम के कितने ज्यादा भूखे हैं ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला पर तंज कसते हुए लिखा था मेरा पीछा छोड़ो बहन झूठ की भी कोई सीमा होती है।

Read More : Asia Cup: इस समय टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बना हुआ है ये खिलाड़ी, एशिया कप से पहले रोहित का बना सिर दर्द