पंत नहीं हुए फिट तो WORLD CUP 2023 में ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का अगला विकेटकीपर, कप्तान ने शुरू की तैयारी

By Manika Paliwal On March 24th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

पंत नहीं हुए फिट तो WORLD CUP 2023 में ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का अगला विकेटकीपर, कप्तान ने शुरू की तैयारी

इस साल भारत को साल के आखिरी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। जो भारतीय सरजमीं पर ही खेला जाएगा। इस वक्त टीम इंडिया में तीन ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं। जो टीम में ऋषभ पंत की भूमिका निभा सकते हैं। देखा जाए तो इस समय ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद से सर्जरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। जिसके बाद उनका जल्दी ठीक हो पाना मुश्किल हैं। ऐसे में विकेटकीपर की भूमिका निभाने के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। आइए जानते हैं।

Read More : अगर बीसीसीआई दे 11 खिलाड़ियों को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलने की अनुमति, तो भारत जीत सकता है इस टूर्नामेंट का ख़िताब

केएल राहुल

इस वक्त कमाल के फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल विष्णुपद की जगह टीम इंडिया में जगह पाने के लिए सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में मैनेजमेंट की को पहली पसंद होने वाले हैं। दरअसल विकेटकीपिंग करने के साथ-साथ राहुल मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भी काफी अच्छे हैं।

संजू सैमसन

हमेशा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले संजू सैमसन वनडे वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह टीम इंडिया मैं मौका पड़ने के बड़े और प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि देखा जाए तो पंत की मौजूदगी की वजह से संजू को हमेशा टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा है लेकिन जब भी वह बल्लेबाजी रने आते हैं। बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं। उनके अंदर कमाल की बल्लेबाजी करने की क्षमता कूट-कूट कर भरी हुई है।

ईशान किशन

टीम इंडिया के लिए कई मौके पर ओपनिंग करने वाले ईशान किशन कई मौके पर टीम इंडिया के लिए विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। इस वक्त पंत की गैरमौजूदगी में ईशान वनडे और टी-20 टीम में खेलने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। बता दे किस खिलाड़ी ने पिछले साल 10 दिसंबर साल 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ 210 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। जिसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का मौका जरूर मिलेगा।

Read More : वनडे सीरीज में भारत की हार के बाद सुनील गावस्कर ने खोया आपा, गुस्से में भारतीय खिलाड़ियों को लगाई लताड़