RCB W VS MI W: MOM बनी हीली मैथ्यूज का बड़ा बयान, अपनी शानदार पारी के लिए टीम को दिया पूरा श्रेय

By Manika Paliwal On March 7th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

MOM बनी हीली मैथ्यूज का बड़ा बयान, अपनी शानदार पारी के लिए टीम को दिया पूरा श्रेय

महिला आईपीएल में आज हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच एक शानदार टक्कर देखने को मिली। जहां स्मृति की कप्तानी से सजी आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया तो वही मुंबई को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में मैदान पर उतरी मुंबई की टीम ने 9 विकेट के रहते हुए आसानी से इस लक्ष्य को अपने नाम करके इस लीग के दूसरे मुकाबले में जीत को दर्ज कर लिया है। टीम के लिए विनिंग पारी खेलने वाली हिली को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला।

Read More : IND W vs AUS W: किसी काम नहीं आई शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की आक्रामक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से दी करारी शिकस्त

हीली मैथ्यूज को मिला प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब

टीम के लिए बेहतरीन पारी खेलने वाली हिली मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब जिसके बाद उन्होंने कहा कि,

“ज्यादा अंतर नहीं था, आज थोड़ी देर और बल्लेबाजी करने में सक्षम था, इस एमआई टीम में आजादी ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया है। वे इस समय अच्छा कर रहे हैं, गेंद को अच्छी तरह से देख रहे हैं और गेंद अच्छी तरह से आ रही है। उन्होंने मुझे पहले ओवर में दबाव में डाला, लेकिन अच्छी वापसी करके अच्छा लगा। हमारी टीम में कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं और हरमन हमारी अच्छी अगुवाई कर रहा है।”

ऐसा था मैच का मुकाबला

आरसीबी के कप्तान स्मृति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की शुरुआत काफी ठीक-ठाक थी पहले विकेट के लिए सोफी डिवाइन और कप्तान स्मृति ने 39 रन जोड़े हालांकि इसके बाद टीम ने 4 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए और बैक फुट पर आकर लुढ़क आई। दिशा टीम के लिए एक भी रन बनाने में नाकामयाब साबित हुई तो वही एलिस पैरी ने 7 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली

रिचा घोष ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए तो वही कनिका आहूजा ने 13 गेंदों पर 22 रन बनाए। प्रियंका पाटिल ने टीम के लिए 15 गेंदों का सामना करते हुए 23 रनों की पारी खेली थी मेगन शुट ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर अपनी टीम के स्कोर को 150 के करीब पहुंचाया। बता दें कि मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए और साइका इशाक अमेलिया कैर को दो-दो विकेट हासिल हुए। नेट शिविर और पूजा ने दो-दो विकेट लिए है।

जिसके बाद 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई की शुरुआत काफी अच्छी हुई । टीम की सलामी बल्लेबाज आशिका भाटिया ने जहां 19 गेंदों पर 23 रन बनाए तो नेट शिवर ने 55  रन हिली मैथ्यूज ने 77 रन बनाएं।

Read More : IND W vs AUS W: किसी काम नहीं आई शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की आक्रामक पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 21 रनों से दी करारी शिकस्त