RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच होगा अगला मुकाबला, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
By Manika Paliwal On April 23rd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

RCB VS RR : आईपीएल 2023 का 32 वां मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। रविवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला तालिका में टॉप पर बने रहने का भी सबसे बड़ा मौका है राजस्थान की कमान संजू सैमसन के हाथों में है तो वहीं दूसरी तरफ आरसीबी को फाफ डू प्लेसिस संभालते हुए नजर आएंगे ऐसे में क्या है मैच डिटेल्स आइए जानते हैं।
मैच डिटेल
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला 23 अप्रैल यानी कि रविवार के दिन दोपहर 3:30 बजे से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में शुरू होगा जबकि दोनों टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया शाम 3:00 बजे खत्म हो जाएगी।
दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, प्रभुदेसाई दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, सिराज, पार्नेल
इम्पैक्ट प्लेयर: वैशाक
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, सैमसन, शिमरोन हेटमायर, अश्विन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, जेसन होल्डर, बोल्ट, संदीप शर्मा, चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल