RCB vs GUJ: सोफी डिवाइन की तूफानी पारी की आंधी ने उड़ाई गुजरात की धज्जियां, आरसीबी ने 8 विकेट से जीता मुकाबला
By Manika Paliwal On March 18th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

RCB vs GUJ W : महिला प्रीमियर लीग का 16वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेला गया। जहां दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न क्रिकेट स्टेडियम में हुआ तो वहीं गुजरात में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जिसके लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी आरसीबी की टीम ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
Read More : ऐसे 3 मौके जब NO – BALL के कारण इन भारतीयों का टूटा दिल, गवां बैठे ICC Trophy
गुजरात ने बेंगलुरु को दिया बड़ा लक्ष्य
गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य मिला है। जिसको टीम ने आसानी से ही हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि गुजरात के लिए लौरा ने 68 रन बनाए हैं। उन्होंने 42 गेंदों की पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए। बता दें कि टीम के लिए एश्ले गार्डनर ने 26 गेंदों पर 41 और मेघना ने 32 गेंदों पर 41 रन बनाने का काम किया।
सोफिया ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए तो वही आखरी ओवर में हरलीन और दया लाल हेमलता ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की दोनों ने मिलकर 27 रनों की साझेदारी कर दी हेमलता ने 16 रन तो वही आखरी ओवर में हरलीन ने 5 गेंदों पर 12 रन बनाने का काम किया आरसीबी के लिए श्रेयका ने दो विकेट लिए तो वही सुखी और प्रीति को एक-एक विकेट की सफलता मिली।
आरसीबी ने जीता मुकाबला
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी आरसीबी को काफी अच्छी शुरुआत मिली। टीम की कप्तान स्मृति ने 31 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली तो वही सोफी अपना शतक पूरा करने में चूक गई बता दें कि महिला खिलाड़ी ने शानदार पारी खेलते हुए 99 रन बनाए। टीम के लिए एलिस पेरी ने 19 रन हीथर ने 22 रन बनाकर नाबाद रही