मुंबई की जीत से RCB को लगा जोरदार झटका, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा इतने मैचों का सामना
मुंबई की जीत से RCB को लगा जोरदार झटका, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा इतने मैचों का सामना

आईपीएल 2023 का 46वां‌ मुकाबला मोहाली में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट‌ से शिकस्त देते हुए जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस की इस जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जोरदार झटका लगा है, क्योंकि इस जीत ने पॉइंट्स टेबल पर भी काफी फेरबदल कर दिया। आइए इस आर्टिकल के जरिए डालते हैं एक नजर।

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई की जीत का पड़ा भारी असर

पंजाब और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, वही बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस दमदार प्रदर्शन करते हुए 18.5 ओवर में 216 रन बना पंजाब को 6 विकेट से शिकस्त देने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस की इस जीत ने प्वाइंट्स टेबल में काफी फेरबदल कर दिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही मुंबई इंडियंस 2 अंक लेकर 7वें से छठे स्थान पर पहुंच गई। इसके साथ-साथ अब मुंबई इंडियंस के 10 अंक हो गए हैं।

हालांकि मुंबई इंडियंस इस जीत से आरसीबी की टीम को जोरदार झटका लगा है। पांचवें स्थान पर काबिज होने के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नेट रन रेट को देखते हुए मुंबई से पीछे चल रही है। जहां मुंबई इंडियंस का रन रेट जीरो पॉइंट 0.373 है, वहीं बेंगलुरु का 0.030 है। ऐसी स्थिति में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में अपनी जगह बनाना चाहती है, तो उसे सभी मैचों में काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा नहीं तो मुंबई की दमदार जीत ही आरसीबी को प्लेऑफ की रेस से बाहर करने के लिए काफी होगी।

चेन्नई भी गुजर चुकी ऐसी स्थिति से

जैसा कि बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच डबल हेडेर का खेला जा रहा पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों के बीच पॉइंट्स का बराबर बराबर अंकों में विभाजन हो गया और दोनों ही टीमों को 11-11 अंक मिल गए। इसी के चलते चेन्नई पॉइंट्स टेबल पर लखनऊ से पीछे रह गई। जहां लखनऊ दूसरे स्थान पर काबिज है, वही चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर आ गई, अब अगले मुकाबले में चेन्नई ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर टॉप 4 में जगह बनाने का प्रयास करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस अभी पहले स्थान पर काबिज है।

जानिए पॉइंट्स टेबल का हाल

Read Also:-PBKS vs MI : Ishan के साथ सूर्यकुमार ने किया तूफानी प्रदर्शन, बोले … ‘मेरे पास कोई पावर गेम नहीं है’