क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद रैना ने किया बड़ा फैसला, अब इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे ये खिलाड़ी

By Manika Paliwal On October 17th, 2026

क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद रैना ने किया बड़ा फैसला, अब इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे ये खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने बीते मंगलवार को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वहीं अब T20 लीग में खेलते हुए वह दिखाई देंगे। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने बीते मंगलवार को अपने टि्वटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके लिखा था कि-वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहे हैं। वहीं अगर खबरों की मानें तो उन्होंने यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से एनओसी ले ली है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी है। ऐसे में वह देश के अलावा विदेश में कहीं भी क्रिकेट खेल सकते हैं।

Read More  : Asia Cup: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ी वजह बनी रोहित शर्मा की ये बड़ी गलती, प्लेइंग 11 में हुई ये बड़ी चूक

संन्यास के बाद अब इस लीग को खेलते हुए दिखाई देगा ये खिलाड़ी

suresh raina
suresh raina

सूत्रों की अगर मानें तो सुरेश रैना सितंबर में होने वाली टी-20 लीग रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स टीम में खेलेंगे। वह इस बात की पुष्टि रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ट्विटर अकाउंट पर भी देखने को मिली है। सुरेश रैना श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका के T20 लीग का हिस्सा बन सकते हैं।

एक नजर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज सीजन 2 के शेड्यूल्स पर

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 की सीजन 2 आगामी 10 सितंबर से खेला जाना है। आपको बता दें कि इस सीरीज में 23 मुकाबले खेले जाएंगे जो कि 10 सितंबर से 15 सितंबर तक कानपुर में होंगे। 17 से 19 सितंबर तक इंदौर में और 21 से 25 सितंबर तक देहरादून में खेले जाएंगे। इसके अलावा फाइनल और सेमीफाइनल समेत कुल 5 मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया टीम के यह लीजेंड खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

yuvraj singh

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर करेंगे। वहीं इस टीम में युवराज सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मनप्रीत गोनी, नमन ओझा, राहुल शर्मा, विनय कुमार, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, एस बद्रीनाथ, स्टुअर्ट बिन्नी, राजेश पवार, अभिमन्यु मिथुन, सुरेश रैना भी शामिल रहेंगे।

Read More : India vs Pakistan: पहले मैच का हीरो, दूसरे में साबित हुआ सुपर फ्लॉप, टीम इंडिया की हार के गुनहगार बने ये खिलाड़ी