साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी नहीं मिली जगह तो छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, रन बनाने के बावजूद भी नहीं मिल रही टीम में जगह
By Manika Paliwal On October 8th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के दौरान टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। गुरुवार को हुए पहले मुकाबले के दौरान टीम इंडिया को 9 रनों के साथ करारी हार का सामना करना पड़ा। तो वही इस मैच में संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की शानदार पारी खेली तो वही श्रेयस अय्यर ने 50 और शार्दुल ठाकुर ने 33 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मिला टीम में मौका
जहां इस सीरीज में कई सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया तो वहीं संजू सैमसन, ईशान किशन, रजत पाटीदार, ऋतुराज जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया। यह मानो कि अगर बात करें तो अभी खान कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाज टीम में शामिल है।
पृथ्वी शॉ को नहीं किया गया टीम में शामिल

हालांकि पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया पृथ्वी ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने इंडिया एक ही तरफ से खेलते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक मैच के दौरान 77 रनों की शानदार पारी खेली थी।
क्लीन इंडिया में शामिल ना होने पर बेहद दुखी हैं पृथ्वी शॉ
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मुकाबले में न चुने जाने पर पृथ्वी शॉ काफी निराश है। मिड-डे से बातचीत करते हुए पृथ्वी ने कहा है कि “मुझे इस बात पर काफी दुख है कि मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। इतनी मेहनत कर रहा हूं फिर भी मुझे टीम इंडिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने बातचीत करते हुए आगे बताया है कि
मुझे ऐसा लगता है कि जब सिलेक्टर्स को लगेगा कि टीम इंडिया में खेलने को तैयार हैं। तो वह यकीनन मुझे जरूर शामिल करेंगे। मुझे चाहे टीम इंडिया के लिए खेलना हो या दूसरी टीमों के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की उम्मीद करता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल के बाद मैंने 7 से 8 किलो वजन अपना काम किया है। मैंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है मैं जिम में काफी समय बिता रहा हूं और मैंने मिठाइयां कूल ड्रिंक और चाइनीस फूड जैसे आइटम्स को अपनी डाइट में से बिल्कुल बाहर कर दिया है।
Read More : IND vs SA: गुवाहाटी पहुंचे टीम इंडिया के कप्तान, आज क्रिकेट के मैदान में आमने सामने होंगी दोनों टीमें