IND vs SA: मुकेश कुमार के टीम इंडिया में सेलेक्शन होने के बाद सरफराज ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, देखें वीडियो
By Manika Paliwal On October 6th, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

मुकेश कुमार को भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार खेलने का मौका मिला है। बिहार के गोपालगंज के एक छोटे से गांव में रहने वाले खिलाड़ी का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में किया गया है। आपको बता दें कि ईरानी कप में शेष भारत के लिए खेलते हुए खिलाड़ी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। जिसके चलते सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया में के लिए खेलने का मौका दिया है।
Read More : ये हैं क्रिकेट की दुनिया के 4 सबसे शरीफ खिलाड़ी, जिन्होंने कभी भी मैदान में नहीं की गाली-गलौच
मुकेश कुमार को मिला टीम इंडिया का टिकट
बंगाल के लाल गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश ने सही समय पर सिलेक्टर्स को खुश किया। पहले वह न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे तो वही खिलाड़ी ने ईरानी कप में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया। रेड बॉल क्रिकेट मैच खिलाड़ी ने खुद की अपनी नई पहचान बनाई। उन्होंने कथित मैचों को खेलते हुए 113 फर्स्ट क्लास विकेट लिए हैं। तो वहीं 5.25 केक नौमी से रन भी दिए हैं हालांकि इसके बाद इस खिलाड़ी ने पीटीआई से भी खास अनुभव शेयर किया है।
पीटीआई से की खास बातचीत
Celebration of Rest of India members for selecting Mukesh Kumar in the Indian ODI team. pic.twitter.com/jzedbYyMRV
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 2, 2022
मुकेश कुमार ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हो गया। सब धुंधला सा लग रहा था मुझे सिर्फ अपने पिता की याद आ रही थी। उनका चेहरा दिखाई दे रहा था। जब तक मैं बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेला। तब तक मेरे पिता को बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि मैं पेशेवर तौर पर खेलने के लिए बेहद अच्छा हो। उनको लगातार इस बात की ही चिंता थी कि मैं खेलने के काबिल हूं भी या नहीं।
मुकेश का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
इस समय बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह सौराष्ट्र मैं अपने रेस्ट ऑफ इंडिया के साथियों के साथ होटल जाते हुए रास्ते में थे। तब का ही वीडियो है जिसको रिकॉर्ड किया गया है वहीं इस बात का भी जश्न मनाया दरअसल ट्विटर पर शेयर कर गए इस वीडियो में सरफराज खान वीडियो में पंचायत सीरीज के डायलॉग-“देख रहा है विनोद” को कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अन्य खिलाड़ी ऐ विनोद पता है ना तुम इंडिया टीम में सेलेक्ट हुए हो इस पर मुकेश जवाब में हाँ भरते हैं।
Read More : विराट या रोहित नहीं बल्कि ये है टी20 क्रिकेट की दुनिया का नया सरताज, इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड