क्रिकेट जगत में छाया शोक, PSL में मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी के मालिक ने अचानक किया सुसाइड

पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) में अचानक एक दुखद घटना घटित हो गई है। मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी के मालिक आलमगीर खान तरीन ने अचानक पिस्तौल से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खबरों से पता चला है कि, उन्होंने लाहौर स्थित अपने घर पर अपनी ही पिस्तौल से सर पर गोली मार ली है। उनकी सुसाइड के पीछे के छुपे कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उनके निधन की पुष्टि सीईओ हैदर अजहर द्वारा की गई। लाहौर पुलिस भी तरीन की आत्महत्या की पुष्टि करते हुए उनकी जांच पड़ताल में लग गई है।

क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर

इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आलमगीर इस्तेहकाम – ए- पाकिस्तानी पार्टी (IPP) के प्रमुख जहांगीर खान तरीन के भाई हैं। उनकी मौत पर कल क्रिकेट हस्तियों और पीएसएल फ्रेंचाइजियों द्वारा दुख व्यक्त किया गया है। मुल्तान सुल्तांस द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया – “बड़े दुख के साथ हम अपनी प्रिय टीम के मालिक आलमगीर खान तरीन के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं। आप सबसे हम उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले”।

जावेद अफरीदी ने व्यक्त किया दुख

पेशावर जाल्मी के अध्यक्ष जावेद अफरीदी द्वारा भी आलमगीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है। मृतक के परिवार, दोस्तों और टीम मुल्तान सुलतांस के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त लाहौर कलंदर्स द्वारा भी आलमगीर की मौत पर गहरा शोक जताया गया। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि उनके निधन की खबर सुनकर प्रबंधन स्तब्ध और दुखी है।

टीम की कप्तानी की बागडोर है मोहम्मद रिजवान के हाथों में

आलमगीर के निधन पर पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ, मध्यक्रम के बल्लेबाज सोहैब मकसूद और अन्य लोगों के द्वारा उनकी मौत पर दुख जाहिर किया गया है। लाहौर कलंदर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) आतिफ राणा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि “आलमगीर तरीन की खबर सुनकर” विश्वास नहीं हो रहा है। मुल्तान सुल्तांस टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान है। इस सीजन टीम फाइनल तक का सफर तय कर सकी थी। लेकिन लाहौर कलंदर्स द्वारा उसे 1 रन से शिकस्त दी गई थी।

Read Also:-Team India में हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, 5 महीने पहले ही रविंद्र जडेजा ने किया था ऐलान