जानिए MS Dhoni के भाई और बहन के कैसे हैं हालात, बेहद गरीबी भरे माहौल में कैसे गुजारते हैं जीवन

By Sangeeta Tiwari On June 6th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

जानिए M S Dhoni के भाई और बहन के कैसे हैं हालात, बेहद गरीबी भरे माहौल में कैसे गुजारते हैं जीवन

MS Dhoni रांची के एक छोटे से मोहल्ले के रहने वाले थे, जिन्होंने नाम का परचम आज पूरे विश्व में लहरा रहा है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का परिवार आज भी बेहद साधारण जिंदगी जीता है, उनके परिवार में उनके दो भाई और एक बहन शामिल है। धोनी के पिताजी का नाम पान सिंह धोनी था जो कि रेलवे में काम करते थे। उनकी माता का नाम देवकी देवी था, जोकि एक हाउसवाइफ है। इस आर्टिकल के जरिए आज हम धोनी के परिवार के बारे में बात करेंगे।

धोनी के भाई का क्या है नाम

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 10 साल की उम्र में ही अपने घर का त्याग कर दिया था। महेंद्र सिंह धोनी पर जो सुपरहिट फिल्म बनाई गई थी, उसमें कहीं भी नरेंद्र धोनी के बारे में किसी प्रकार का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस बात को लेकर जब उनके भाई नरेंद्र से पूछा भी गया, तो उन्होंने बताया कि वह साल 1991 से घर से दूर रह रहे हैं और एमएस धोनी के जीवन में वह अधिक दखलअंदाजी भी नहीं करते थे।

धोनी की बहन का अहम किरदार

महेंद्र सिंह धोनी पर निर्मित फिल्म में जैसा कि देखा गया कि धोनी की बड़ी बहन जयंती देवी ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। उनकी बहन जयंती ने हीं धोनी के क्रिकेटर बनने के सपने को दिशा दिखाई। हर छोटे से बड़े फैसले पर माही अपनी बहन जयंती की राय लिए बिना कोई कदम नहीं उठाते थे। माही की बहन जयंती एक अंग्रेजी विषय की अध्यापक है और जयंती के पति गौतम गुप्ता रियल एस्टेट में काम करते हैं।

धोनी की पत्नी और बेटी रहती सुर्ख़ियों में

महेंद्र सिंह धोनी का परिवार तो लाइमलाइट से काफी दूर ही रहता है, लेकिन वहीं उनकी पत्नी साक्षी और बेटी शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। साल 2010 में धोनी का विवाह उत्तराखंड के देहरादून में साक्षी से हुआ था, और उनकी बेटी का नाम जीवा है जो कि अभी से एक सुपरस्टार बन चुकी है।

सादगी भरा जीवन जीते हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की सबसे बड़ी खासियत उनकी सादगी है। उन्हें साधारण जीवन जीना बेहद पसंद है। अधिकतर इंटरव्यू में भी वह सामने नहीं आते हैं। इसके साथ-साथ पब्लिक में भी वह कम ही नजर आते हैं। मैदान पर भी उन्हें देखा जाए तो वह अक्सर शांत ही दिखाई देते हैं जिसके चलते उन्हें ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी भारत के ऐसे चहेते क्रिकेटर हैं जिनके एक इशारे पर पूरा देश अपनी जान भी न्योछावर कर सकता है। फिर भी उनका सादगी भरा जीवन उनके व्यक्तित्व को निखारता है।

Read Also:-IPL 2023 विजेताओं ने लिया तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद, मंदिर पहुंच CSK ने किया विशेष पूजा का आयोजन