इस गेंदबाज को लेकर MS Dhoni ने कह दी बड़ी बात..... 'वह ड्रग्स की तरह है'

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni ने इसी साल आईपीएल 2023 के दौरान सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। धोनी की अगुवाई में चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन 10 मैच खेलते हुए कुल 13 विकेट अपने नाम किए। दीपक चाहर को धोनी के काफी निकट माना जाता है। दीपक चाहर को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने 10 जुलाई को एक मजाकिया स्टेटमेंट दिया है।

आईपीएल 2023 में सीएसके को विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने साथी खिलाड़ी दीपक चाहर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि ‘दीपक चाहर ड्रग्स (नशे) के जैसे हैं क्योंकि अगर वह वहां मौजूद नहीं है, तो आप सोचने पर विवश हो जाएंगे कि वह कहां है। अगर वह आपके आसपास हैं, तब भी आप सोचेंगे कि यह यहां पर क्यों है। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि मैच्योर होने के बाद भी उन्हें समय लगता है, जोकि सबसे बड़ी समस्या है। मुस्कुराते हुए धोनी ने चहर के विषय में कहा कि लगता है मैं अपने जीवन काल में उन्हें कभी मैंच्योर होते नहीं देख पाऊंगा।’

धोनी ने एलएमजी का ट्रेलर और ऑडियो किया लांच

‘कैप्टन कूल’ कहलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान 10 जुलाई को एलएमजी का ट्रेलर ऑडियो लॉन्च किया है, जोकि एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। जिसमें हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ धोनी और उनकी पत्नी साक्षी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसी बीच दीपक चाहर को लेकर उन्होंने यह मजाकिया स्टेटमेंट दिया।

अपनी फिल्म के बारे में भी दी जानकारी

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि मेरा टेस्ट पदार्पण चेन्नई में हुआ था, और टेस्ट क्रिकेट में मेरा बेस्ट स्कोर चेन्नई में ही था। जल्द ही तमिल में मेरी पहली प्रोडक्शन फिल्म भी बन रही है। मेरे लिए चेन्नई बहुत अधिक खास है क्योंकि मुझे बहुत पहले ही यहां अपनाया गया था।

साल 2008 से ही धोनी कर रहे चेन्नई की कप्तानी

दरअसल आईपीएल के पहले सीजन 2008 से ही धोनी सीएसके की कमान संभाल रहे हैं। और साल 2023 में उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सीएसके को पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनाया। चेन्नई के लोग धोनी को बहुत अधिक प्यार करते हैं।

दीपक चाहर का कैसा रहा आईपीएल करियर

अगर दीपक चाहर की बात की जाए तो साल 2018 से वह लगातार आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। चोट के चलते साल 2022 में वह खेलने में असमर्थ थे, लेकिन अपनी बेहतरीन वापसी करते हुए 2023 के 10 मैचों में वह 13 विकेट लेने में कामयाब रहे। साल 2019 में यह तेज गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 17 मैचों में 22 विकेट लेने में कामयाब रहा।

Read Also:-Virat Kohli ने खोली पोल, वेस्टइंडीज में करेंगे अपने इस खास दोस्त के साथ पार्टी