MI vs DC : कब, कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, जानिए मैच डिटेल्स

By Manika Paliwal On March 20th, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

कब, कहां खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला, जानिए मैच डिटेल्स

MI vs DC : विमंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार यानी कि 20 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी से सजी मुंबई इंडियंस इस मैदान पर दिल्ली की कप्तानी वाली मेग लैनिंग के साथ भिड़ंत करेंगे तो वही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर भी देखने को मिल सकती है। आइए बताते हैं इस मुकाबले से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर।

Read More : UPW vs MI : यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगी अगली भिड़ंत, जानिए क्या है दोनों की प्लेइंग 11

मैच डिटेल्स

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल के बीच इस लीग का 18 वां मुकाबला 20 मार्च यानी कि सोमवार के दिन शाम 7:30 बजे से डीवाई पाटील स्पोर्ट्स अकैडमी में खेला जाएगा जबकि दोनों टीमों के बीच टॉस की प्रक्रिया 7:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी।

दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, धरा गुज्जर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमाह रोड्रिग्स, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस।

Read More : IPL 2023: मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2023 से पहले गिरी गाज, टीम के ये मुख्य खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा सीरीज