IPL 2023: मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2023 से पहले गिरी गाज, टीम के ये मुख्य खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा सीरीज

By Manika Paliwal On February 21st, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

IPL 2023 : मुंबई इंडियंस पर आईपीएल 2023 से पहले गिरी गाज, टीम के ये मुख्य खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा सीरीज

दुनिया की सबसे बड़ी लीग कहीं जाने वाली आईपीएल का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। वहीं लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गत वर्ष की विजेता रही गुजरात टाइटस के बीच में खेला जाएगा तो वही मुंबई इंडियंस को ले करके बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2022 का सीजन 3 के लिए कुछ खास नहीं था। लेकिन एक बार फिर से मुंबई की टीम गड़बड़ा गई है।

Read More : IPL 2023 Schedule: आईपीएल 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब कहां खेली जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी लीग

मुंबई के लिए शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी

दरअसल जसप्रीत बुमरा 5 महीने से टीम इंडिया में इंजरी की वजह से बाहर है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 25 सितंबर को खेला था। ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई है तो चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के लिए भी जसप्रीत बुमराह फिट नहीं थे। फ़िलहाल बताने की यह खिलाड़ी इस वक्त एनसीए में है। वही अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं।

हालांकि आईपीएल में भी बीसीसीआई की नजर बुमराह पर रहेगी। बीसीसीआई आईपीएल की टीमों की प्लेइंग इलेवन में दिखाई देती है। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल खेल कर आगे खेलने की स्थिति में नहीं है। तो खिलाड़ी पर नजर रखी जाती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम में नहीं मिली जगह

बीसीसीआई की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जहां पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज बुमराह की वापसी होगी। लेकिन सिलेक्टर्स ने ना तो उन्हें टेस्ट में जगह दी और ना ही वनडे में मौका मिला। बता दें कि अभी वह पूरी तरीके से फिट नहीं है। जिसकी वजह से बीसीसीआई उनको लेकर किसी भी तरीके की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है।

बुमराह मिस कर सकते है ये खिलाड़ी

बुमराह के स्वास्थ्य को देखते हुए ये उम्मीद लगाई में लगाई जा रही है कि बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ शुरुआती मुकाबले में मिस सकते हैं। लेकिन अगर बुमराह के अनफिट होने की वजह से मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

Read More : दीप्ति शर्मा से लेकर एलिस पेरी तक वुमन आईपीएल नीलामी में इन वुमंस प्लेयर पर लग सकती है करोड़ो की बोली