टी20 विश्व कप से पहले लाइव आएंगे महेंद्र सिंह धोनी, 25 सितंबर को को कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान
टी20 विश्व कप से पहले लाइव आएंगे धोनी, 25 सितंबर को को कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट करके वह लाइव आने की जानकारी जरूर दे देते हैं।हालांकि उनके लाइव आने का कयास इस बात से भी लगाए जाते हैं कि वह यकीनन कोई ना कोई बड़ा ऐलान करने वाले हैं। आपको बता दें कि एक बार फिर से धोनी अपने फैंस के साथ लाइव जुड़ने वाले हैं।

25 सितंबर को धोनी अपने फैंस के साथ बातचीत करेंगे और उम्मीद है कि वह कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। हालांकि जानकारी के लिए आपको बता दें कि धोनी ने इससे पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Read More : ईश्वर पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा – मुझे मौका दिया होता तो…….

25 सितंबर को धोनी कर सकते हैं बड़ा फैसला

ms dhoni
ms dhoni

जानकारी की आपको बता दें कि एम एस धोनी रविवार के दिन दोपहर 2:00 बजे अपने फैंस के साथ लाइव जुड़ने वाले हैं आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। आपको बता दें कि धोनी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अभी वह सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए ही नजर आ रहे हैं। हालांकि इस समय धोनी सीएसके की कप्तानी संभाल रहे हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं धोनी आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा कर दें।

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है बेहद खास लगाव

हालांकि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया का एक बड़ा नाम है और आईपीएल में भी वह सीएसके की कप्तानी संभालते हुए नज़र आते हैं। अगर बात इस खिलाड़ी के आईपीएल करियर की करें तो आपको बता दें कि सीएसके के अलावा सिर्फ पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेले हैं। आईपीएल में सबसे सफल कप्तानों के लिए इसमें भी धोनी का नाम आता है। क्योंकि 4 बार यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 20 सीटों 50 ओवरों का विश्व कप भी जताया है।

Read More : पाकिस्तानी दिग्गज का महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान- “उन्होंने सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप…