सिर्फ आईपीएल ही खेल सकता है…’, महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे केएल राहुल, तो सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

By Manika Paliwal On August 21st, 2022 | Last updated on October 17th, 2026

T20 World Cup

जिंबाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हारारे मैदान पर खेला जा चुका है। जहां टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वही बल्लेबाजी करने आई मेजबान टीम महज 161 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसके बाद टीम इंडिया को जीत के लिए महज 162 रन चाहिए थे।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैदान में टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब थी। कप्तान केएल राहुल दूसरे ओवर में ही अपना विकेट गंवा बैठे थे। इस दौरान वह महज 1 रन बनाकर ही वापस चले गए। उनके आउट होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही है। फैंस अलग अलग तरीके से अपनी नाराजगी को बयां कर रहे हैं।

Read More : ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल हुए ये 3 खिलाड़ी

महज 1 रन बनाकर वापस लौटे केएल

Kl rahul

दरअसल जिंबाब्वे और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे टीम ने भारतीय टीम को 162 रनों का टारगेट दिया था जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और गिल ने पारी की शुरुआत की जहां सभी फैंस को इस मुकाबले में कप्तान राहुल की वापसी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वही केएल राहुल ने अपने फैंस को निराश किया जिसके बाद से उनके फैंस से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से उनकी जमकर क्लास लगाई।

सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई केएल राहुल की क्लास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका कप्तान केएल राहुल के तौर पर लगा। जहां खेल की जगह बतौर ओपनर उतरे राहुल ने 5 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 रन ही बनाया

Read More : सीरीज खत्म होते ही टीम इंडिया को मिली विराट की कार्बन कॉपी, वनडे में छीन सकती है कोहली की जगह

उन्हें विक्‍टर एनयोची ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। ​वहीं उनके इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला