लोकेश राहुल के होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने जोड़े हाथ, बताया-सामने कब आएगा कपल

By Manika Paliwal On January 22nd, 2023 | Last updated on October 17th, 2026

लोकेश राहुल के होने वाले ससुर सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने जोड़े हाथ, बताया-सामने कब आएगा कपल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल इस समय न्यूजीलैंड सीरीज से छुट्टियों पर है। दरअसल आपको बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी समय अपनी शादियों की तैयारी में बिजी है। राहुल 2 दिनों के अंदर ही शादी के बंधन में बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 23 जनवरी को वह सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। वहीं इस दौरान सुनील शेट्टी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है ।

Read More : भारतीय टीम के इस युवा खिलाड़ी को इरफ़ान ने बताया फ्यूचर स्टार, बताया उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह से भी ज्यादा घातक

सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस पर वह भी दोनों की शादी

दरअसल आतिया शेट्टी केएल राहुल के साथ सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी कर रही है। फैंस दोनों की शादी की तस्वीरें वीडियो व सोशल मीडिया पर वायरल होने का इंतजार कर रहे हैं। वही बात अगर मेहमानों की की जाए तो शादी में जैकी श्रॉफ सलमान खान अक्षय कुमार एम एस धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े-बड़े दिग्गजों के पहुंचने की पूरी पूरी आशंका जताई जा रही है।

बीसीसीआई ने कर दिया कंफर्म

बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं इसी के साथ बीसीसीआई ने कहा है कि राहुल कुछ पारिवारिक कारणों की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं है। ऐसे में खबरें थी कि शादी के बाद यह कपल मुंबई शिफ्ट हो जाएगा और यह दोनों एक साथ बांद्रा में रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी राहुल की वापसी

केएल राहुल काफी लंबे समय से खराब फॉर्म से परेशान है छुट्टियों पर जाने से पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह मैदान पर उतरे थे। जहां तीन मैचों में से वह सिर्फ एक में ही 50 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब हुए थे तो वही बांग्लादेश दौरे पर राहुल का बल्ला बुरी तरीके से फ्लॉप रहा था लगातार खराब प्रदर्शन से परेशान राहुल अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनेंगे।

Read More : “मेरी जगह कोई और होता तो….” भारतीय टीम ने जगह न मिलने पर सरफराज खान ने दिया बड़ा बयान